चैत्र नवरात्रि 2017: जानें, इस नवरात्रि में क्या करें और क्या न करें
मान्यता है कि मां दुर्गा को लाल रंग काफी पसंद है, इसलिए नवरात्रि में उपवास रखने वाले को लाल रंग के आसन, लाल गुलाब और कपड़ों का ही प्रयोग करना चाहिए।
नई दिल्ली:
चैत्र नवरात्र 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों में देवी दुर्गा के 9 रूपों की परंपरागत पूजा की जाती है। इस पूजा का हिंदु धर्म में खास ही महत्व है। पवित्रता और शुद्धि के लिए विख्यात इस पावन पर्व को देश के हर राज्य में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
हिंदु कलैंडर के अनुसार इस दिन से नए वर्ष का प्रारंभ माना जाता है। वहीं यह भी मान्यता है कि जो भी विधिविधान से श्रद्धापूर्वक इन 9 दिनों में मां दुर्गा की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस नवरात्रि में क्या करें और क्या न करें श्रद्धालु।
नवरात्रि में क्या करें श्रद्धालु
1. मान्यता है कि मां दुर्गा को लाल रंग काफी पसंद है, इसलिए नवरात्रि में उपवास रखने वाले को लाल रंग के आसन, लाल गुलाब और कपड़ों का ही प्रयोग करना चाहिए।
2. हिंदुओ में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार व्रत रखने वाले को नवरात्रि में सुबह और शाम मां दुर्गा के मंदिर में या अपने घर के मंदिर में घी का दीपक जलाना चाहिए।
3. दुर्गा सप्तसती और दुर्गा चालीसा का पाठ करने के बाद देवी की आरती करें।
4.नवरात्रि में अनेक श्रद्धालु नौ दिन का उपवास रखते हैं। इन दिनों कई लोग एक समय का भोजन करते हैं या फिर फलाहार पर रहते हैं।
5.इन दिनों घर पर आई किसी भी कन्या का निरादर नहीं करना चाहिए और साथ ही उसे खाली हाथ विदा नहीं करना चाहिए।
6.नवरात्रि के नौवें दिन नव कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और मनचाहा फल देती हैं।
ये भी पढ़ें: नवरात्र 2017: 9 दिन का व्रत रखने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
नवरात्रि में क्या न करें श्रद्धालु
1. मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में 9 दिन दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाई जाती है। इन दिनों नाखून भी न काटे।
2. उपवास करने वाला नवरात्रि में कलश स्थापना करते हैं और माता की चौकी स्थापित करते हैं, इसलिए इन 9 दिनों में वे घर खाली छोड़कर ना जाएं।
3. नवरात्रि में प्याज, लहसुन और मांसाहार (नॉन-वेज) पाबन्दी होती है। केवल यही नहीं, बल्कि व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू काटने पर रोक लगा दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: पढ़िए, स्वामी विवेकानंद की वो बातें जो आपको सफलता के नए मुकाम पर पहुंचा सकती हैं
4. व्रत रखने वाले इन 9 दिनों काले कपड़े से परहेज रखें। उन्हें बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों के इस्तेमाल से बचने के लिए कहा जाता है।
5. पौराणिक आख्यानों के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोने, तम्बाकू चबाने और ब्रह्मचर्य का पालन न करने से भी व्रत का फल नहीं मिलता है।
6. घर में मांसाहारी भोजन बनाने से भी बचें, क्योंकि इन दिनों कहा जाता है आपके घर में मां का वास होता है।
ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा और सुनील की लड़ाई सोनी टीवी को पड़ रही भारी, कर सकते है शो बंद करने का ऐलान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा