logo-image
लोकसभा चुनाव

सर्दी में रूसी की समस्या कर सकती है परेशान, ट्राई करें ये ऑर्गेनिक ऑयल

बालों में रूसी होना एक आम समस्या है। सर्दियों में ये समस्या बढ़ भी जाती है। ऐसे में आपको पहले से ही ख्याल रखना चाहिए।

Updated on: 08 Nov 2017, 11:50 AM

नई दिल्ली:

बालों में रूसी होना एक आम समस्या है। सर्दियों में ये समस्या बढ़ भी जाती है। ऐसे में आपको पहले से ही ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको बालों की रूसी दूर करने के लिए कुछ ऑर्गेनिक तेलों के बारे में बता रहे हैं, जो इस समस्या से आपको मुक्ति दे देंगे। नींबू का तेल, तुलसी का तेल और चाय के पौधे का तेल आपके सिर और बालों से जुड़ी सारी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में पहाड़ों पर छुट्टियां मनाएं तो इन बातों का रखें खास ख्याल

तुलसी का तेल
तुलसी का तेल

सफेद फ्लैक्स को दूर करने के लिए तुलसी का तेल बेहतरीन औषधि है। रूसी दूर करने के अलावा यह बालों को कंडीशन कर मुलायम बनाने के साथ ही रक्त संचार सही कर बालों को स्वस्थ रखता है और बालों को घना व लंबा करता है। इसे कम से कम एक घंटे लगाएं। तुलसी के तेल में लैवेंडर या रोजमैरी का तेल मिलाकर भी लगाया जा सकता है, इससे बालों में चमक भी आएगी।

नींबू का तेल
नींबू का तेल

नींबू के गुणों से समृद्ध नींबू का तेल तैलीय स्कैल्प के लोगों के लिए उम्दा टॉनिक है। एंटीसेप्टिक व एंटी-माइक्रोबियल होने के कारण रूसी और अन्य इन्फेक्शंस दूर करने के साथ ही यह बालों को लंबे समय तक खुशबूदार बनाए रखता है। ध्यान रहें बाल धोकर ही धूप में निकलें, क्योंकि सिट्रस (खट्टा फल) धूप में प्रतिक्रिया करने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है।

क्लेरी सेज का तेल
क्लेरी सेज का तेल

क्लेरी सेज एक बूटी होती है। इसका तेल हर प्रकार के बालों के अनुकूल है। यह रूखे, तैलीय व घुंघराले सभी के लिए बहुत प्रभावी है। यह स्कैल्प में सेबम को नियंत्रित कर रूसी को दूर करने में सहायक है। इस तेल का इस्तेमाल करने से पहले बच्चों या गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए।

टी ट्री तेल
टी ट्री तेल

टी ट्री तेल एंटी फंगल और जीवाणुरोधी होता है, जिससे यह स्कैल्प पर इंफेक्शन फैलना, यीस्ट बनना रोकता है। यह खोपड़ी में अच्छी तरह से अवशोषित हो जाता है, इसलिए इसे रूसी हटाने के लिए रात भर सिर में लगा छोड़ दें, अन्य तेलों की अपेक्षा यह हल्का भी होता है। हालांकि, संवेदनशील स्कैल्प में खुजली व जलन से बचने के लिए इस तेल में जोजोबा या जैतून का तेल मिलाकर लगाएं।