IPL 2018 CSK Vs KKR: धोनी पर भारी पड़े गिल-कार्तिक, कोलकाता ने चेन्नई को दी 6 विकेट से मात
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया।
नई दिल्ली:
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को नाइट राइडर्स को 178 रनों का लक्ष्य दिया था।
चेन्नई की तरफ से शेन वॉटसन और फैफ डुप्लेसिस ने ओपनिंग की। 6वें ओवर में कोलकाता को पहली सफलता मिली। पीयूष चावला ने फैफ डुप्लेसी को बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया।
फैफ डुप्लेसी ने 15 गेंदों में 1 छक्का और 4 चौके की मदद से 27 रन बनाए। डुप्लेसी के बाद सुरेश रैना क्रीज पर आए। 11वें ओवर में सुनील नारायण ने शेन वॉट्सन को कैच आउट कर दिया। शेन वॉट्सन ने 25 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 36 रन बनाए।
वॉट्सन के बाद अंबाती रायडू क्रीज पर आए। 12 वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर सुरेश रैना भी कैच आउट हो गए। सुरेश रैना मिचेल जॉनसन ने कैच लिया। रैना 26 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
रैना के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। 15वें ओवर में अंबाती रायडू सुनील नारायण की गेंद का शिकार हुए। रायडू 17 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रायडू के बाद रवींद्र जड़ेजा क्रीज पर आए। चेन्नई ने 20 ओवर में कोलकाता को 178 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम की तरफ से क्रिस लिन और सुनील नारायण ने ओपनिंग की। पहले ही ओवर में कोलकाता को पहला झटका लगा और क्रिस लिन 6 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
क्रिस लिन के बाद रॉबिन उथप्पा क्रीज पर आए। रॉबिन उथप्पा 8 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उथप्पा के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर आए। सांतवें ओवर में सुनील नारायण 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
नारायण के बाद शुभमन गिल क्रीज पर आए। शुभमन गिल (57) और दिनेश कार्तिक (45) रन पर नाबाद रहे।
कोलकाता ने 17.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन बनाकर चेन्नई को 6 विकेट से हरा दिया।
और पढ़ेंः IPL 11: जीत की राह पर वापस लौटी दिल्ली, राजस्थान को 4 रनों से हराया
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र