IS ने ली लास वेगास में हमले की जिम्मेदारी, इसे बताया जेहादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का बदला
इस्लामिक स्टेट ने कहा है कि उसके सैनिक ने इस घटना को अंजाम दिया है और इसने कुछ महीने पहले ही इस्लाम धर्म कबूल किया था।
नई दिल्ली:
अमेरिका के लास वेगास में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। इस्लामिक स्टेट ने कहा है कि उसके सैनिक ने इस घटना को अंजाम दिया है और इसने कुछ महीने पहले ही इस्लाम धर्म कबूल किया था।
आईएस की प्रोपेगैंडा एजेंसी अमक ने एक बयान जारी करके कहा, 'लास वेगास की आतंकी घटना को अंजाम देने वाला इस्लामिक स्टेट का सैनिक है। ये घटना उन कार्रवाइयों का जवाब है जो जेहादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं।'
अमक ने इस संबंध में तथ्य भी जारी किया है।
लास वेगास में एक 64 साल के आतंकी स्टीफन पैडॉक ने कसीनों में चल रहे म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर 50 लोगों को मार दिया। इस घटना में 100 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
और पढ़ें: डोकलाम के बाद भारत सतर्क, चीन सीमा पर मज़बूत करेगा सुरक्षा
पुलिस के मुताबिक पैडक ने हमला करने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
इस आतंकी हमले में किसी भारतीय नागरिक के मारे जाने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
और पढ़ें: लोगों की भागीदारी से ही स्वच्छ भारत का सपना होगा पूरा: पीएम मोदी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!