भारत के वाटवानी और वांग्चुक को मिला मैग्सेस पुरस्कार, जानें क्या किया इन्होंने काम
भारतीय मूल के दो व्यक्तियों सोनम वांग्चुक और भारत वाटवानी को शुक्रवार यानी आज रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली:
भारतीय मूल के दो व्यक्तियों सोनम वांग्चुक और भारत वाटवानी को शुक्रवार यानी आज रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रेमन मैग्सेसे को एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। मनीला में एक समारोह में कंबोडियाई कार्यकर्ता यौक छांग, फिलीपींस के हॉवार्ड डी, वियतनाम के वो थी होआंग येन और पूर्वी तिमोर की मारिया डे लौर्डेस मार्टिस क्रूज को भी उल्लेखनीय काम करने के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
और पढ़ें : 2021 जनगणना : आजाद भारत में पहली बार सरकार अलग से OBC डेटा जुटाएगी
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष कार्मेटिका एबेला ने कहा, 'बड़े मुद्दों पर बात करने से सभी डरते हैं। सभी ने कम संसाधनों, कठिनाइयों और विरोध के बावजूद हार मानने से इंकार कर दिया।'
वाटवानी ने अपना जीवन भारत की गलियों में मानसिक रूप से बीमार लोगों को बचाने में समर्पित कर दिया है। एक अनुमान के अनुसार इनकी संख्या चार लाख के आसपास है। वाटवानी उन्हें आश्रय देने के साथ-साथ श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन के माध्यम से उनका इलाज कर रहे हैं।
वाटवानी ने 1988 से अब तक लगभग 7,000 मानसिक मरीजों को ठीक कर उन्हें उनके परिजनों से मिला चुके हैं।
वांगचुक को उत्तर भारत के सुदूर लद्दाख के युवाओं को व्यवस्थित और सृजनात्मक पढ़ाई से उनका जीवन सुधारने के लिए जाना जाता है।
और पढ़ें : लॅा कमिशन ने यूनिफॅार्म सिविल कोड पर मोदी सरकार को दिया करारा झटका, जानें क्यों
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Garud Puran Path: गरुड़ पुराण का पाठ मृत्यु के बाद क्यों पढ़ा जाता है, जानें इसका महत्व
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना, फिर ऐसे करें उसकी पूजा
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा