BJP सांसद साक्षी महाराज का यह कैसा बयान... बोले- बाइक पर चिपक कर बैठने से होते हैं रेप
विवादित बयान देने वाले बीजेपी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर अपने फिर अपने बयान से चर्चा में हैं।
नई दिल्ली:
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर विवादित बयान देकर सवालों के घेरे में फंस गए हैं। संवाददाताओं से बात करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर जो लड़के-लड़कियां अश्लील हरकतें करते हैं उनसे रेप की घटनाएं बढ़ती है।
उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत जेल में डाल देना चाहिए। उनके अनुसार इससे रेप की वारदात को बढ़ावा मिलता है। राजस्थान के भरतपुर में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने यह बता कही।
साक्षी महाराज ने कहा, 'बाइक पर लड़के-लड़की ऐसे चिपककर बैठते हैं जैसे लड़का-लड़की को खा जाएगा और लड़की-लड़के को खा जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि आजकल इसी तरह का चलन कार में और सार्वजनिक पार्कों और दूसरी जगहों पर भी नजर आता है।'
और पढ़ेंः जेटली ने कहा, रोहिंग्या मसलमानों पर सरकार अपना रुख नहीं बदलेगी, उन्हें वापस जाना चाहिए
उन्होंने कहा, 'जनता उन्हें नजरअंदाज कर देती है लेकिन जब रेप हो जाता है तो जनता पुलिस पर एक्शन की मांग करने लगती है। लेकिन सही तरीका ये है कि इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए।'
आपको बता दें कि गुरमीत को सजा मिलने के बाद से उसके पक्ष में बोलने वाले साक्षी महाराज पहले भी विपक्ष के निशाने पर आ चुके हैं। उन्होंने कहा था कि एक शख्स ने उनपर रेप का आरोप लगाया जबकि करोड़ों लोग उन्हें भगवान मानते हैं।
रोहिग्या मुसलमानों को लेकर भी साक्षी महाराज ने कहा था कि रोहिंग्याओं को तुरंत देश से बाहर फेंक देना चाहिए, उन्हें यहां एक मिनट भी रहने का हक नहीं है।
तीन तलाक पर आए फैसले को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मैं जब पहले बोलता था तो बड़ा बवाल होता था, लेकिन अब न्यायालय ने भी तीन तलाक को गलत माना है। इससे मुस्लिम महिलाओं को राहत मिली है।
और पढ़ेंः त्रिपुरा में रिपोर्टिंग के दौरान एक पत्रकार की मौत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Heeramandi: नेटिजेंस ने निकाली संजय लीला भंसाली की सीरीज में ये गलतियां, जानें क्या है पॉइट्स
-
Bharti Singh Hospitalization: कॉमेडियन भारती सिंह हुई अस्पताल में भर्ती, बॉडी के इस हिस्से की होगी सर्जरी
-
Jyothika Trolled: फिल्म प्रमोशन में शैतान एक्ट्रेस ज्योतिका ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक
धर्म-कर्म
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: बरूथिनी एकादशी व्रत आज, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग