कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कुत्ते को समान नजर से देखते हैं राहुल गांधी: अनिल विज
हरियाणा की बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता को राहुल गांधी ने उसी प्लेट में नाश्ता कराया था जिसमें वे अपने पालतू कुत्ते को खिलाते हैं।
नई दिल्ली:
हरियाणा की बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता को राहुल गांधी ने उसी प्लेट में नाश्ता कराया था जिसमें वे अपने पालतू कुत्ते को खिलाते हैं। यह बात उन्हें कांग्रेस के कार्यकर्ता ने ही बताई थी।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए विज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, 'एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया, राहुल गांधी ने जिस प्लेट में उन्हें नाश्ता कराया उसी में अपने कुत्ते को भी कराया।'
Badi achhi baat hai ki wo Congress karyakartaon ko aur kutton ko samaanta ki nazar se dekhte hain: Anil Vij, Haryana Minister
— ANI (@ANI) November 1, 2017
इतना ही नहीं विज ने कहा, 'बड़ी अच्छी बात है कि वो (राहुल गांधी) कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को और कुत्तों को समानता की नजर से देखते हैं।'
और पढ़ें: गुजरात के भरुच में राहुल के रोड शो के दौरान काफिले को रोककर युवती ने ली सेल्फ़ी
अनिल विज के इस बयान पर कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने कहा, 'अनिल विज अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं। उन्हें एक अच्छे डॉक्टर की जरुरत है। ऐसे मंत्री को तुरंत सरकार से बाहर कर देना चाहिए।'
बता दें कि राहुल गांधी ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में राहुल अपना पालतू कुत्ते के साथ हैं और उनके इशारों का पालन कर रहा है। यह राहुल ने उन लोगों पर तंज किया था जिन्होंने पूछा था कि राहुल का ट्विटर अकाउंट कौन हैंडल कर रहा है।
और पढ़ें: राहुल बोले- खुल चुकी है मोदी के गुजरात मॉडल की पोल, चुनाव में BJP को लगेगा करंट
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Love Rashifal 7 May 2024: इन राशियों के लिए बेमिसाल रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल