भीमा कोरेगांव हिंसा की आंच MP पहुंची, बुरहानपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान 12 बसों में तोड़फोड़
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में गुरुवार को दलितों ने महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव गांव में हुई हिंसक घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान 10 से अधिक बसों में तोड़-फोड़ की गई।
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में गुरुवार को दलितों ने महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव गांव में हुई हिंसक घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान 10 से अधिक बसों में तोड़-फोड़ की गई। इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
इस मामले में पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक राकेश सागर ने कहा कि अभी हालात काबू में हैं।
भीमा कोरेगांव गांव में हुई हिंसक घटना के खिलाफ दलितों ने गुरुवार को बंद का आह्वान भी किया है।
महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में आंग्ल-मराठा युद्ध की 200वीं वर्षगांठ पर एक जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद महाराष्ट्र के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुआ। घटना के विरोध में दलित संगठनों ने बुधवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया था।
और पढ़ें: कोरेगांव हिंसा: जिग्नेश मेवाणी-उमर खालिद के खिलाफ FIR, 300 गिरफ्तार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ghar Wapsi: मुस्लिम से हिंदू बनना चाहते हैं तो जान लें क्या हैं धर्म परिवर्तन के नियम
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?
-
May 2024 Grah Gochar: मई में होंगे ये 4 बड़े ग्रह गोचर, नौकरी और शादी के लिए बनेंगे शुभ योग