डोकलाम विवाद क्या है? भारतीय सीमा लद्दाख में चीन ने एक साल बाद फिर से की घुसपैठ
भूटान और चीन दोनों इस इलाके पर अपना दावा करते हैं। भूटान और चीन में कोई राजनयिक संबंध नहीं है। इसलीए भारत का सहयोग मिलता है।
नई दिल्ली:
डोकलाम विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच अभी भी गतिरोध बरकरार है। आए दिन दोनों देशों के बीच इस मुद्दे को लेकर खींचतान देखने को मिलते रहता है। एक तरफ सरकार का कहना है कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है तो दूसरी तरफ विपक्ष सरकार पर सवाल उठाते रहता है। हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस मुद्दे को लेकर लोकसभा में बयान भी देना पड़ा था। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर स्वराज पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि विदेश मंत्री ने डोकलाम विवाद को लेकर घुटने टेक दिए हैं।
1. भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर दोनों देश की सेनाएं भारत-भूटान और चीन की सीमा पर डट गई थी।
2. चीन लगातार 1962 युद्ध को हवाला देकर भारत को धमकी देता रहता है।
3. सीमा विवाद को लेकर नई दिल्ली साफ कर चुका है कि 1962 और 2017 में बहुत फर्क है।
4. भारत और चीन के बीच करीब 3500 किलोमीटर लंबी सीमा है। जिसको लेकर दोनों देशों के बीच युद्ध भी हो चुका है।
और पढ़ेंः डोकलाम सीमा विवाद के एक साल बाद चीनी सैनिकों ने फिर की घुसपैठ, लद्दाख में 400 मीटर अंदर तक पहुंचे
5. ताजा विवाद भारत-भूटान और चीन के मिला बिंदु को लेकर है। जिसे भारत में डोकलाम, भूटान में डोक ला और चीन में डोकलांक कहा जाता है।
6. डोकलाम का कुछ हिस्सा सिक्किम में भारतीय सीमा से सटी हुई है। जहां चीन सड़क बनाना चाहता है।
इसे भी पढ़ें- डोकलाम विवाद पर चीन से निपटने के लिए भारत ले भूटान का साथ: संसदीय समिति
7. भूटान और चीन दोनों इस इलाके पर अपना दावा करते हैं। भूटान और चीन में कोई राजनयिक संबंध नहीं है। इसलीए भूटान को ऐसे मामलों में भारत की ओर से सैन्य और राजनयिक सहयोग मिलता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र