logo-image

बेंगलुरु में 4 करोड़ मूल्य के प्रतिबंधित नोटों के साथ चार लोग गिरफ्तार

यहां 23 मार्च को भी दो व्यक्तियों को 1.28 करोड़ रुपये के अमान्य पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जब वे उसे नए नोटों से बदलने का प्रयास कर रहे थे।

Updated on: 28 Mar 2017, 07:40 PM

बेंगलुरु:

बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को शहर की दो अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर लगभग 4 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं।

चार लोगों को विमुद्रीकृत नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने यह जानकारी दी है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) एस. रवि ने यहां संवाददाताओं को बताया, 'अभियुक्त नंजुंडा (46), एम्ब्रोस (46) और आरिफ पाशा (34) बेंगलुरु के हैं जबकि फेलिक्स (35) का संबंध केरल से है। पुराने अमान्य नोटों को जब्त कर लिया गया है।'

और पढ़ें: 31 दिसंबर 2016 के बाद पुराने 500 और 1000 रु के नोट रखना गैर कानूनी: मोदी सरकार

इन चारों लोगों को निर्दिष्ट बैंक नोट्स (देयताओं की समाप्ति) अधिनियम, 2017 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया, जिसमें छह महीने कारावास की सजा का प्रावधान है।

रवि ने बताया, 'मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) पुलिस ने दक्षिणी उपनगर में एक लॉज के सामने खड़ी कार से चार लोगों को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पुराने नोटों को नए नोटों से बदलने के लिए ले जा रहे थे।'

यहां 23 मार्च को भी दो व्यक्तियों को 1.28 करोड़ रुपये के अमान्य पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जब वे उसे नए नोटों से बदलने का प्रयास कर रहे थे।

और पढ़ें: मोदी सरकार की नीतियों से खुश उद्योग जगत, नोटबंदी और जीएसटी को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर