देश में 1.04 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल 9,280 अचल शत्रु संपत्ति
देश में कुल 1.04 लाख करोड़ की अचल शत्रु संपत्ति है। इस बात की जानकारी सरकार ने लोकसभा में दी।
highlights
- भारत में 11,773 एकड़ फैली 9 हजार 280 शत्रु संपत्तियां है
- इनकी कीमत 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है
- लखनऊ में करीब 7 हजार करोड़ से ज्यादा की शत्रु संपत्तियां
नई दिल्ली:
देश में कुल 1.04 लाख करोड़ की अचल शत्रु संपत्ति है। इस बात की जानकारी सरकार ने लोकसभा में दी। गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने सदन में बताया,' देश में 9 हजार 280 शत्रु संपत्तियों की कीमत एक लाख करोड़ से ज्यादा है। यह संपत्ति 11,773 एकड़ में फैली है।'
बता दें कि शत्रु संपत्ति शब्द का संबंध ऐसी संपत्तियों से है, जिसके मालिक का संबंध शत्रु देश, उसके नागरिक या फिर शत्रु से किसी भी प्रकार से है। सरकार ने बताया कि ऐसी संपत्ति को केंद्र सरकार का भारतीय शत्रु संपत्ति विभाग देश की संपत्ति मानकर कब्जा कर लेगा।
इसे भी पढ़ें: अब ऑनलाइन मिलेगा कर्मचारियों को वेतन, कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी
भारत-पाकिस्तान की 1965 की लड़ाई के बाद 1968 में शत्रु संपत्ति कानून पेश किया गया था, जो ऐसी संपत्ति की जानकारी रखता है और सूची बनाता है। संसद ने हाल ही में शत्रु संपत्ति कानून में संसोधन किया है। जिसके बाद पाकिस्तान और चीन पलायन कर गए लोगों की संपत्ति पर उत्तराधिकार के दावों को रोकने के प्रावधान किए गए हैं।
कहां कहां है शत्रु संपत्ति
इस कानून के पारित होने के बाद लखनऊ में करीब 7 हजार करोड़ से ज्यादा की शत्रु संपत्तियां हैं। जिस पर केंद्र सरकार का अधिकार हो जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति राजा महमूदाबाद की है।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने 5 मीडिया संस्थानों को अमेरिकी लोगों का दुश्मन बताया
इसके अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर और लखनऊ में शत्रु संपत्ति की कीमत एक हजार करोड़ रुपयों से अधिक की बताई जा रही है। इसके अलावा भोपाल के नवाब की जायदाद पर सरकारी कब्जा हो सकता है। इस कानून के लागू होने के बाद सैफ अली खान को भी अपनी पुश्तैनी जायदाद से हाथ धोना पड़ सकता है क्योंकि उनके कुछ पूर्वज बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र