दिल्लीः आप के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात को कांग्रेस ने किया खारिज
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों को लेकर अजय माकन ने खारिज कर दिया है।
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों को अजय माकन ने खारिज कर दिया है।
इससे पहले ऐसी रिपोर्ट समाने आ रही थी कि 2019 में बीजेपी को हराने के लिए आप और कांग्रेस मिलकर दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को आप और कांग्रेस के बीच अनौपचारिक बैठक हुई थी। कांग्रेस की तरफ से जयराम रमेश और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने बैठक का नेतृत्व किया था।
सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा है कि इस बैठक में आप ने 5:2 के अनुपात में कांग्रेस को गठबंधन के लिए ऑफर दिया है। यानी कि आप दिल्ली में 5 सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि 2 सीट वो कांग्रेस को देने को तैयार है।
वहीं कांग्रेस ने आप को ऑफर देते हुए कहा कि वो उनके लिए 4 सीट छोड़ने को तैयार है बाकि की तीन सीटे नई दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर-पश्चिम दिल्ली कांग्रेस लड़ना चाहती थी।
कांग्रेस की तरफ से नई दिल्ली से शर्मिष्ठा मुखर्जी, चांदनी चौक से अजय माकन और उत्तर पश्चिम दिल्ली से राजकुमार चौहान चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि दिल्ली में सात लोकसभा सीटें हैं।
हालांकि कांग्रेस की इस मांग के बाद बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sita Navami 2024: साल 2024 में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? इस मूहूर्त में पूजा करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!
-
Kuber Upay: अक्षय तृतीया पर करें कुबेर के ये उपाय, धन से भरी रहेगी तिजोरी
-
Maa Laxmi Upay: सुबह इस समय खोल देने चाहिए घर के सारे खिड़की दरवाजे, देवी लक्ष्मी का होता है आगमन
-
Gifting Gold: क्या पत्नी को सोने के गहने गिफ्ट करने से होती है तरक्की, जानें क्या कहता है शास्त्र