राहुल गांधी ने 'साझी विरासत बचाओ सम्मेलन' में ली चुटकी, कहा- अमित शाह ने माइक ऑफ कर दिया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में एक भाषण के दौरान माइक बंद होने पर चुटकी लेते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में एक भाषण के दौरान माइक बंद होने पर चुटकी लेते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। राहुल राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में विपक्षी दलों की 'साझी विरासत बचाओ' सम्मेलन में बोल रहे थे, तभी उनका माइक बंद हो गया। सम्मेलन में कई राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने माइक बंद होने पर चुटकी लेते हुए कहा, 'अमित शाह जी ने माइक बंद कर दिया था।' उनकी इस टिप्पणी पर लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी।
राहुल का माइक उस समय बंद हुआ जब वह भाजपा पर लोगों के अधिकारों को सीमित करने का आरोप लगे रहे थे।
राहुल ने कहा, 'भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि भारत सोने की चिड़िया है। आप (शरद यादव) कह रहे हैं कि हम सब नदी हैं। हमें अपनी क्षमता पता है। हमारा नजरिया अलग है। हम देश को गंगा जैसे देखते हैं। नदी सबकी है। उनके लिए देश सोने की चिड़िया है।'
और पढ़ेंः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया खुलासा, कहा- मैंने कर ली शादी, जानिए किससे...
उन्होंने कहा, 'और जब देश सोने की चिड़िया है तो लाजिमी है कि उसके लिए आपको पिंजरा बनाना होगा। आज ये लोग पिंजरा बनाने में लगे हैं और हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग