World Organ Donation day 2107: सूअर के अंग देंगे इंसानों को जीवनदान, वैज्ञानिको ने किया दावा
संयुक्त नेटवर्क के अनुसार हर साल अमेरिका में रोज 22 लोग ऑर्गन ट्रांसप्लांट करते करते अपनी जान गवां बैठते है।
highlights
- सूअरों के अंग मानव अंगों के आकार के समान होते हैं
- मानव हृदय वाल्व रिप्लेसमेंट में सुअर वाल्व का इस्तेमाल किया जाता है
नई दिल्ली:
यूनाइटेड नेटवर्क फॉर ऑर्गन शेयरिंग के अनुसार हर साल अमेरिका में रोज 22 लोग ऑर्गन ट्रांसप्लांट का इंतजार करते हुए अपनी जान गवां बैठते है।
हाल ही में बायोटेक कंपनी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा रिसर्च किया है जो कि रोगियों को नया जीवन दे सकता है। वैज्ञानिकों ने सुअर अंगों को मनुष्यों में ट्रांसप्लांट करने के लिए पर्याप्त सुरक्षित बनाने की कोशिश की है, जिनके कारण जीन-संपादन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
Reuters के मुताबिक सीआरआईएसपीआर नामक एक जीन-एडिटिंग टूल का इस्तेमाल कर शोधकर्ताओं ने सूअरों के डीएनए को एडिट किया। इससे पहले वैज्ञानिकों ने अंगों में से हानिकारक वायरस को हटा दिया था।
जर्नल साइंस में प्रकाशित अध्ययन के लेखकों के मुताबिक, सुअर रेट्रोवायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों में सुअर के अंगों का ट्रांसप्लांट के लिए मनुष्यों में प्रवाहित करने में मदद मिल सकती है।
सूअरों से ट्रांसप्लान किए गए अंग उन मरीजों के लिए जान बचा सकने वाला एक वैकल्पिक रास्ता बन सकते हैं, जिनके अंग खराब हो जाते हैं। इंसान के अंगों की कमी होने के चलते वैज्ञानिकों ने खोज की की कि क्या जानवरों में इस तरह के अंग विकसित कर इस अंतर को कम किया जा सकता है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक सूअर के भ्रूण में इंसान की स्टेम सेल डालने पर इंसानी अंग विकसित होने लगता है।
और पढ़ें: world organ donation day 2017- अंग दान से जुड़े मिथ को करें दूर, जानें कुछ जरूरी बातें
इससे पहले किए गए अध्ययन में बताया गया था कि यदि आप सुअर कोशिकाओं और मानव कोशिकाओं को लेते हैं और उन्हें एक साथ रख देते हैं, तो वायरस मानव कोशिकाओं में जाएंगे।
डेविड एगस ने कहा। 'सूअरों के अंग मानव अंगों के आकार के समान होते हैं, इसलिए यह ट्रांसप्लांट के लिए बिल्कुल सही है।' मानव हृदय वाल्व रिप्लेसमेंट में सुअर वाल्व का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उन्हें फार्मलाडिहाइड और फिक्स्ड में रखा जाता है।
वैज्ञानिक इससे पहले इंसानों में चिंपांज़ी के अंग ट्रांसप्लांट पर अध्ययन कर रहे थे लेकिन अब वे सूअरों पर कर रहे है।
और पढ़ें: बुजुर्गों में तेजी से बढ़ता है डिप्रेशन, #letstalk से दूर करें तनाव
Don't Miss
वीडियो
-
USA का SM-3 इंटरसेप्टर कितना खतरनाक ? ईरानी बैलिस्टिक मिसाइक को किया था पहले हमले में राख
-
ईस्ट मेदिनीपुर में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के नॉमिनेशन में बवाल
-
Election Superfast: लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर देखें वो भी फटाफट अंदाज में इलेक्शन सुपरफास्ट के इस बुलेटिन में
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग