National Organ Donation Day: जानें, अंगदान से जुड़े कुछ तथ्य, इन मिथको को करें दूर
भारत में अंगदान की स्थिति चिंता का विषय है। अंगदान के इंतजार में कई लोग अपना दम तोड़ देते है।
नई दिल्ली:
भारत में अंगदान की स्थिति चिंता का विषय है। अंगदान के इंतजार में कई लोग अपना दम तोड़ देते है। जागरूकता और ज्ञान की कमी के कारण हमारे देश में अंगों की बर्बादी होती है।
हमारे देश में अंग डोनर्स की कमी के कारण अंगों के लिए इंतजार करते-करते 90 प्रतिशत रोगियों की मृत्यु हो जाती है। अंग दान को लेकर आपके मन में कई सवाल उठते होंगे, इसे जुड़े कई मिथ भी अपने सुनेंगे। इन्ही के जवाब टाइम्स ऑर्गन डोनेशन ड्राइव ने दिए है।
* क्या अंग दान करने के बाद ब्लड डोनेट कर सकते है?
अगर आपने हाल ही में ऑर्गन डोनेट किया है तो आप ब्लड डोनेट नहीं कर सकते है.
*अंग और टिश्यू दान मेरे शरीर को डिसफिगर कर देगा
यह बिलकुल गलत है। दान किए गए अंगों को सर्जरी की मदद से लिया जाता है, जो शरीर को डिसफिगर नहीं करता है।
*मेरी सेहत ठीक नहीं है और आंखें भी कमजोर है। कोई भी मेरे अंग या टिश्यू नहीं लेना चाहेगा।
बहुत कम मेडिकल कंडीशन आपको डोनेट करने से मना कर सकती है। यह निर्णय सख्त चिकित्सा मानदंडों पर आधारित है। इस बात का पता लगाया जा सकता है कि कुछ अंग ट्रांसप्लांट के लिए ठीक है या नहीं हैं, लेकिन अन्य अंग और टिश्यू ठीक ट्रांसप्लांट हो सकते हैं।
*लोग अंगों को खरीद और बेच सकते हैं ?
'मानव अंगों के प्रत्यारोपण अधिनियम' अंगों में किसी भी व्यावसायिक व्यवहार को प्रतिबंधित करता है और ऐसा करना एक दंडनीय अपराध बनाता है।
*मैं 18 साल से कम उम्र का हूं। मैं यह निर्णय लेने के लिए बहुत छोटा हूं।
बिलकुल सही, अंगदान करने से पहले माता-पिता की इजाजत लेना बेहद जरूरी है। आप अपने पेरेंट्स को अपनी इच्छा के बारे में बताएं। न सिर्फ वयस्क बल्कि बच्चों को अभी अंगों की भी जरूरत होती है। ज्यादातर उन्हें छोटे अंगों की जरूरत पड़ती है।
*मैं अंग दान करने के लिए बहुत बूढ़ा हूं कोई भी मेरे अंग ट्रांसप्लांट के लिए नहीं चाहेगा..
70 और 80 साल की उम्र के अंगों को सफलतापूर्वक दाताओं से ट्रांसप्लांट किया गया है यह निर्णय सख्त चिकित्सा मानदंडों पर आधारित है, न कि उम्र पर।
और पढ़ें: National Organ Donation Day: दूसरों को दें नया जीवन, जानें अंगदान से जुड़ी कुछ बातें
अंगदान से जुड़े कुछ तथ्य:
- तमिलनाडु राज्य ने अंगदान करने में लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार अपने नाम किया है। राज्य में बीते एक साल में 1056 दाताओं द्वारा 5933 से ज्यादा अंग दान किए गए हैं।
- 14 महीने का सोमनाथ गुजरात का सबसे कम उम्र का ऑर्गन डोनर है। सोमनाथ ने मुंबई की तीन साल की बच्ची को नया जीवन दिया।
- कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने अंगों को दान करने का प्लेज लिया है। ऐश्वर्या राय ने अपनी आंखें दान करने का फैसल किया है। प्रियंका चोपड़ा , तमिल मेगास्टार रजनीकांत , ऋषि कपूर ,अमिताभ बच्चन जैसे सितारें भी इस फेहरिस्त में शामिल है।
- पिछले एक साल से 'कार्डियोमायोपथी' नाम की बीमारी से जूझ रही आराध्या को 14 महीने के ब्रेन डेड सोमनाथ ने नया जीवनदान दिया था।
- भारत में लगभग 60% आंखों का दान बर्बाद हो जाता है क्योंकि समय पर आंख बैंक में जमा नहीं किया जाता है।
- हाल ही में 78 वर्षीय एक ने अपने गुर्दे को 50 वर्षीय मरीज को दान दिया जो 6 साल से डायलिसिस पर थे।
और पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने हदिया से पूछा, भविष्य का क्या है प्लान तो जवाब मिला सिर्फ 'आजादी'
ऑर्गन इंडिया के मुताबिक भारत में दो लाख कॉर्निया ट्रांसप्लांट की जरूरत है लेकिन सिर्फ 50 हजार कॉर्निया ही डोनेट हो पाते है। ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन का इंतजार करने वाले मरीज करीब 586 हवाईजहाज़ में भरे जा सकते है इसका मतलब ये है कि करीब पांच लाख लोग ट्रांसप्लांटेशन के इंतजार में है।
और पढ़ें: Ind Vs SL: भारतीय टीम ने श्रीलंका को एक पारी और 239 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!