एक्सरसाइज से ज्यादा चाय पीना ज्यादा पंसद करते है ब्लड प्रेशर के रोगी
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित अधिकांश लोग अपने रोग पर काबू पाने के लिए एक्सरसाइज करने की तुलना में एक कप चाय और दवाई खाना ज्यादा पसंद करते हैं।
नई दिल्ली:
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित अधिकांश लोग अपने रोग पर काबू पाने के लिए एक्सरसाइज करने की तुलना में एक कप चाय और दवाई खाना ज्यादा पसंद करते हैं।
एक सर्वेक्षण में 79 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि वह एक महीना अतिरिक्त जीवन जीने के लिए दवाई खाने को तैयार हैं, जबकि 78 फीसदी लोगों ने कहा कि रोजाना चाय का एक कप पीने के लिए तैयार हैं।
यहां केवल 63 प्रतिशत ने कहा कि एक अतिरिक्त महीने जीने के लिए एक्सरसाइज करना पसंद करेंगे।
कनेक्टिकट के याले स्कूल ऑफ मेडिसिन में सहायक प्राध्यापक व इस अध्ययन की लेखिका एरिका स्पैट्स ने कहा, 'हमारे निष्कर्षो से पता चलता है कि लोगों ने स्वाभाविक रूप से हृदय की सेहत में सुधार के लिए अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग तरीके खोज लिए हैं।'
शोधार्थियों ने इस दौरान 1,500 अमेरिकी व्यस्कों से हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित होने की कल्पना करने के लिए कहा था और उसके बाद पूछा था कि आप एक माह, एक साल या पांच साल अतिरिक्त जीवन जीने के लिए चारों में से कौन सा उपचार अपनाएंगे।
इन चार उपचारों में रोजाना एक कप चाय, एक्सरसाइज, दवाएं और मासिक व अर्धमासिक इंजेक्शन के विकल्प शामिल थे।
इस दौरान केवल 68 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह अतिरिक्त जीवन जीने के लिए मासिक व अर्धमासिक इंजेक्शन के विकल्प को चुनेंगे।
सर्वेक्षण में शामिल अधिकांश लोग 45 उम्र के कम थे। इनमें आधी संख्या महिलाओं की थीं, जिनमें से अधिकांश हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थीं।
इसे भी पढ़ें: भारत में महिलाएं एनीमिया और पुरुष डायबिटीज से सबसे ज्यादा पीड़ित
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!