जस्टिन बीबर के बाद अब 'शेप ऑफ यू' के सिंगर एड शीरन आएंगे इंडिया, मुंबई में करेंगे परफॉर्म
10 मई को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने लाइव कॉन्सर्ट किया। उन्हें देखने के लिए करीब 50 हजार लोगों की भीड़ जुटी।
मुंबई:
मुंबई में कनाडाई पॉप स्टार जस्टिन बीबर की शानदार प्रस्तुति के बाद अब भारतीय संगीत प्रेमी ग्रैमी पुरस्कार विजेता ब्रिटिश गायक एड शीरन की प्रस्तुति का लुत्फ उठा सकते हैं। एड शीरन 19 नवंबर 2017 को प्रस्तुति देने वाले हैं। यह उनकी नई एल्बम 'डिवाइड' के प्रचार के सिलसिले में उनके 'वर्ल्ड टूर' का हिस्सा होगा।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 3 मार्च को अपनी तीसरी एल्बम लांच कर चुके शीरन मुंबई के अलावा अन्य एशियाई स्थलों ताइपेई, ओसाका, सियोल, टोक्यो तथा बैंकाक में भी प्रस्तुति देंगे।
ये भी पढ़ें: ...जब जस्टिन बीबर के गानों पर आलिया, जैकलीन, मलाइका समेत पूरा बॉलीवुड थिरक उठा
यह भारत में शीरन की पहली प्रस्तुति नहीं होगी। वह इससे पहले मार्च 2015 में यहां प्रस्तुति दे चुके हैं। बता दें कि इंडिया में एड शीरन का गाना शेप ऑफ यू काफी हिट रहा है और इस पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर आम लोगों तक ने परफॉर्म कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
भारत में एड शीरन का गाना 'शेप ऑफ यू' काफी हिट रहा है और यह विदेशी और देसी गायकों के लिए एक तरह से कवर एंथम बन गया है।
ये भी पढ़ें: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर नहीं देख पाए पॉप स्टार का शो, जानें क्या है वजह
गौरतलब है कि 10 मई को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने लाइव कॉन्सर्ट किया। उन्हें देखने के लिए करीब 50 हजार लोगों की भीड़ जुटी। वहीं बॉलीवुड हस्तियों ने भी लाइव शो का लुत्फ उठाया। बीबर ने 100 गरीब बच्चों के साथ भी वक्त बिताया।
यहां देखें 'शेप ऑफ यू' का वीडियो:
(IANS इनपुट के साथ)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!