Golmaal Again: फिल्म 'गोलमाल अगेन' के साथ इस देश में फिर खुलेंगे सिनेमाघर, रोहित शेट्टी बोले- शो जारी रहना चाहिए...
फिल्म 'गोलमाल अगेन' (Golmaal Again) के निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की
नई दिल्ली:
कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' (Golmaal Again) न्यूजीलैंड (New Zealand) में फिर से रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म होगी. यह देश घातक कोविड-19 वायरस (Covid 19) के प्रसार को नियंत्रित करने के बाद सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है. फिल्म 'गोलमाल अगेन' (Golmaal Again) के निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की.
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने लिखा, 'न्यूजीलैंड ने सिनेमाघरों में 'गोलमाल अगेन' को फिर से जारी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड में री-रिलीज होने वाली वह पहली हिंदी फिल्म बन गई है. न्यूजीलैंड अब कोविड मुक्त हो चुका है और 25 जून को गोलमाल अगेन रिलीज करने के साथ अपने सिनेमाघरों को खोलने जा रहा है. सही कहा गया है - शो मस्ट गो ऑन..'
यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत से ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ छीनने वाले अर्जुन कपूर मुसीबत में
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने फिल्म की री-रिलीज को लेकर एक पोस्टर भी साझा किया. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने 14 जुलाई, 2006 को अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी, तुषार कपूर और परेश रावल द्वारा अभिनीत 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' रिलीज की थी. यह फिल्म दोस्तों के एक समूह के जीवन के आसपास घूमती है और कॉमेडी से भरपूर है. 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' (2017) के साथ 'गोलमाल' की फ्रेंचाइजी आगे बढ़ी. करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, कुणाल केमू, श्रेयस तलपड़े, तब्बू और परिणीति चोपड़ा भी इस फ्रेंचाइजी से जुड़ चुके हैं. 'गोलमाल अगेन' में अजय, परिणीति, अरशद, तुषार, श्रेयस, कुणाल और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!