कृति सेनन-आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बरेली की बर्फी' का पहला पोस्टर जारी
कृति सेनन और आयुष्मान खुराना ने मंगलवार को अपनी आने वाली फिल्म 'बरेली की बर्फी' का पहला पोस्टर जारी किया। पोस्टर में कृति 'बरेली की बर्फी' नाम की एक किताब को अपने हाथों में पकड़े हुए हैं।
नई दिल्ली:
कृति सेनन और आयुष्मान खुराना ने मंगलवार को अपनी आने वाली फिल्म 'बरेली की बर्फी' का पहला पोस्टर जारी किया। फिल्म के पोस्टर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी कुछ अलग और जानदार होगी।
फिल्म के जारी किए गए पहले पोस्टर में कृति 'बरेली की बर्फी' नाम की एक किताब को अपने हाथों में पकड़े हुए हैं। रंगीन फूलों के बैकग्राउंड में वह इस किताब को अपने सिर पर रखे दिखाई दे रही हैं।
ट्विटर पर कृति ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं विश्वास नहीं कर सकती कि अभी क्या पढ़ा। 'बरेली की बर्फी'..इसे आपके द्वारा पढ़े जाने का इंतजार है.. ये रही इसकी एक झलक।'
I cant believe what i've just read!!😳#BareillyKiBarfi
— BITTI (@kritisanon) July 18, 2017
Just cant wait for you to read it..
Here's a glimpse💃🏻☺️@Ashwinyiyer @junochopra pic.twitter.com/yRVDOpTvnQ
अभिनेता राजकुमार राव ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'इस किताब ने मेरी जिंदगी बदल दी। 'बरेली की बर्फी' की एक झलक देखिए।'
आयुष्मान ने लिखा, 'यह किताब कहां मिल गयी तुम्हे? तुमने कैसे इसे संभाला है कृति सेनन? यह किताब बहुत ही खास है। 'बरेली की बर्फी'।'
अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित 'बरेली की बर्फी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म यूपी के शहर बरेली की स्थानीय संस्कृति पर आधारित है।फिल्म 18 अगस्त को रिलीज हो रही है।
कृति सेनन पिछली बार सुशांत राजपूत के अपोजिट दिनेश विजन की राब्ता में नजर आयी थी।
B'daySpl: सुरों के सरताज सुखविंदर सिंह के जन्मदिन पर सुने ये 5 दमदार गाने
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग