सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच अनबन पर बोले बोनी कपूर, कहा- 'अर्जुन की ग्रोथ पर पड़ा असर'
बोनी कपूर ने सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच अनबन के बारे में खुलकर बात की. बोनी ने बताया कि सलमान खान की वजह से अर्जुन कपूर के करियर पर असर पड़ा.
नई दिल्ली:
सलमान खान से दोस्ती और दुश्मनी बहुत मशहूर है, सलमान खान ऐसे सितारों में से एक हैं जिन्होंने ने ना सिर्फ अपनी दोस्ती से सभी को हैरान किया है बल्कि अपनी दुश्मनी से भी सभी को परेशान किया है. हाल ही में सलमान से दोस्ती का एक और सबूत सामने आया है. एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच अनबन के बारे में खुलकर बात की. हालांकि, बोनी ने बताया कि सलमान खान ने अर्जुन कपूर के करियर के शुरुआती दौर में उनकी मदद की थी.
अर्जुन कपूर के बीच अनबन के बारे में खुलकर बात की
उन्होंने इसी इंटरव्यू में यह भी कहा है कि सलमान और अर्जुन के रिश्ते का सलमान खान के साथ उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है. बोनी कपूर ने मीडिया से कहा, मैं भले ही मोना कपूर, उनकी पहली पत्नी से अलग हो गया हूं लेकिन मेरे दिमाग में यह कभी नहीं था कि अर्जुन एक्टर बनना चाहते हैं. वह सलमान ही थे जिन्होंने मुझे फोन किया और कहा, 'बोनी सर, वह एक एक्टर बनेगा. यह उसके अंदर है.' उन्होंने यह ठान लिया कि वह एक एक्टर बनेगा.
बोनी कपूर ने सलमान को अर्जुन के करियर का क्रेडिट दिया
बोनी कपूर ने आगे कहा, उन्होंने अपना वजन कम किया. जहां तक अर्जुन की बात है तो मैं सलमान को श्रेय दूंगा. जो कुछ भी कहा और किया, आज उनका समीकरण उतना अच्छा नहीं हो सकता है, लेकिन उन्होंने अर्जुन को अपना बेस्ट दिया. यह पूछे जाने पर कि क्या उनके रिश्ते ने सलमान के साथ उनके रिश्ते को प्रभावित किया है, बोनी ने बताया, सलमान के साथ मेरे समीकरण में कोई बदलाव नहीं आया है. मैं अब भी उनसे प्यार करता हूं, मुझे अब भी लगता है कि उनके जैसे बहुत कम लोग हैं.
सलमान खान और बोनी कपूर के रिश्ते पर नहीं पड़ा कोई असर
सलमान बड़े दिल वाले है हम गर्मजोशी से मिलते हैं, प्यार से मिलते हैं. वह मुझे बहुत सम्मान देते हैं और मैं उनसे प्यार करता हूं. कुछ महीने पहले, अर्जुन कपूर सलमान खान की एक्शन थ्रिलर टाइगर 3 देखने के लिए मुंबई आए थे. सिनेमा हॉल के अंदर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिसमें तेवर एक्टर को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म का आनंद लेते देखा जा सकता है. अर्जुन को थिएटर में लो प्रोफाइल रहते हुए देखा गया.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!