2018 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी अक्षय की 'गोल्ड'
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म गोल्ड में हॉकी खेलते नजर आएंगे।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म गोल्ड में हॉकी खेलते नजर आएंगे। हॉकी के चर्चित खिलाड़ी बलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म गोल्ड में बलबीर सिंह की भूमिका निभाएंगे अक्षय कुमार।
इस फिल्म में आजादी के तुरंत बाद ओलंपिक में भारत के गोल्ड जीतने की जीतोड़ कोशिश को दिखाया गया है। आजादी के बाद पहली बार देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के हीरो थे बलबीर सिंह। सोशल मीडिया पर खिलाड़ी कुमार ने फिल्म गोल्ड के पोस्टर को जारी करते हुए लिखा आजाद भारत ने पहली बार साल 1948 में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीताल था।
Set in 1948, the historic story of India's first Olympic medal as a free nation, #GOLD coming to you on 15th August, 2018! pic.twitter.com/KPAExjtmYz
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 21, 2016
15 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय की फिल्म गोल्ड रिलीज होगी। इससे पहले अक्षय रुस्तम और एयरलिफ्ट जैसी सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों में काम कर चुके हैं और इन दोनों ही फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है।
बलबीर सिंह 1948, 1952 और 1956 में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे और अब वो कनाडा में रहते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ghar Wapsi: मुस्लिम से हिंदू बनना चाहते हैं तो जान लें क्या हैं धर्म परिवर्तन के नियम
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?
-
May 2024 Grah Gochar: मई में होंगे ये 4 बड़े ग्रह गोचर, नौकरी और शादी के लिए बनेंगे शुभ योग