BJP सांसद रीता बहुगुणा के बेटे ने सपा का थामा दामन
UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. सातवें चरण के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा. इससे पहले यूपी में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है.
नई दिल्ली:
UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. सातवें चरण के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा. इससे पहले यूपी में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है. प्रयागराज की भारतीय जनता पार्टी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी है.
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने से अब कोई नहीं रोक सकता है.
#WATCH | "Mayank Joshi, son of Bharatiya Janata Party MP Rita Bahuguna Joshi today joins Samajwadi party," says Akhilesh Yadav while addressing a rally in Azamgarh#UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/gmSogu616C
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 5, 2022
अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद मयंक जोशी का हाथ पकड़कर कहा कि भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मंयक जोशी भी सपा में आ गए हैं. मैं इनका स्वागत और हार्दिक धन्यवाद करता हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि इनके (मयंक) के आने से पार्टी के नेताओं का काफी मनोबल बढ़ेगा. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. इस मुलाकात की तस्वीर सपा प्रमुख ने खुद शेयर की थी. इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मयंक जोशी सपा में शामिल हो सकते हैं.
Don't Miss
वीडियो
-
USA का SM-3 इंटरसेप्टर कितना खतरनाक ? ईरानी बैलिस्टिक मिसाइक को किया था पहले हमले में राख
-
ईस्ट मेदिनीपुर में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के नॉमिनेशन में बवाल
-
Election Superfast: लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर देखें वो भी फटाफट अंदाज में इलेक्शन सुपरफास्ट के इस बुलेटिन में
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग