MP Election: 5 करोड़ वोटरों की उंगलियों से होगा 2,907 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, जानें VVIP सीटों पर कौन ठोंक रहा ताल
230 सीटों पर इस बार चुनाव में 2,907 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
नई दिल्ली:
230 सीटों पर इस बार चुनाव में 2,907 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें से 1,102 निर्दलीय हैं. BJP ने जहां सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं वहीं कांग्रेस ने 229 सीटों पर दांव आजमाया है. कांग्रेस ने जतारा की सीट LJD के लिए छोड़ दी है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मप्र में कुल 5, 04,91, 251 लोग मतदान करेंगे. इसमें 2,42,30, 390 महिला मतदाता और 2,63,01,300 पुरुष मतदाता हैं.
यह भी पढ़ेंः Madhya Pradesh Election:जनता खड़ी रहती थी जिनके दरबार में वो राजघराने आज हैं वोट की कतार में
BSP ने 227 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. समाजवादी पार्टी के 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी के 208 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं. बता दें 2013 में 230 सीटों पर चुनाव हुए थे. इसमें BJP 165 सीट जीतकर सरकार बनाने में सफल रही थी. कांग्रेस को 58, BSP को 4 और 3 सीटें निर्दलियों के खाते में आई थीं.
VVIP सीटें जिन पर सबकी होगी नजर
मध्य प्रदेश के चुनावी दंगल में इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने एक दूसरे के बागियों पर दरियादिली दिखाई है. 28 नवंबर को होने वाले चुनाव में बागी जहां अपने ही दल के नेताओं के खिलाफ ताल ठोंक रहे है तो वहीं राज्य की VIP सीटों पर मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है. मध्य प्रदेश में VIP सीटों में पहला नाम है बुधनी.
यह भी पढ़ेंः जायका इंदौर का: राहुल गांधी के बाद अब अमित शाह ने भी लिए 56 दुकान के चटखारे
यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव हैं. दूसरी प्रतिष्ठित सीट है शिवपुरी. यहां से कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे के खिलाफ कांग्रेस ने 36 वर्षीय सिद्धार्थ को मैदान में उतारा है. मुरैना सांसद और अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा को बीजेपी ने भितरवार से प्रत्याशी बनाया है . वहीं इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह हैं.
बुधनीः कुल मतदाता 229396 पुरुष - 120549 महिला- 108844 वर्तमान विधायक के वोट- 128730
सीट |
बीजेपी प्रत्याशी |
कांग्रेस प्रत्याशी |
बुधनी |
शिवराज सिंह |
अरुण यादव |
शिवपुरी |
यशोधरा राजे |
सिद्धार्थ लढा |
भितरवार |
अनूप मिश्रा |
लाखन सिंह |
राघोगढ़ |
भूपेंद्र सिंह |
जयवर्धन सिंह |
होशंगाबाद |
सीताशरण शर्मा |
सरताज सिंह |
गोविंदपुरा |
कृष्णा गौर |
गिरीश शर्मा |
रहली |
गोपाल भार्गव |
कमलेश साहू |
नरसिंहपुर |
जालम सिंह पटेल |
लाखन सिंह पटेल |
पाटन |
अजय विश्नोई |
नीलेश अवस्थी |
भोपाल दक्षिण-पश्चिम |
उमाशंकर गुप्ता |
पीसी शर्मा |
दमोह |
जयंत मलैया |
राहुल सिंह लोधी |
नरेला |
विश्वास सारंग |
महेंद्र सिंह चौहान |
दतिया |
नरोत्तम मिश्रा |
राजेन्द्र भारती |
बुरहानपुर |
अर्चना चिटनिस |
रवींद्र महाजन |
बालाघाट |
गौरीशंकर बिसेन |
विश्वेसर भगत |
ग्वालियर |
जयभान सिंह पवैया |
प्रदुयम सिंह |
पवई |
प्रहलाद लोधी |
मुकेश नायक |
रीवा |
राजेंद्र शुक्ला |
अभय मिश्रा |
भोजपुर |
सुरेंद्र पटवा |
सुरेश पचौरी |
हाटपिपल्या |
दीपक जौशी |
मनोज चौधरी |
चुरहट |
सतेंदु तिवारी |
अजय सिंह |
यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी के 'मंदिर परिक्रमा' पर कहीं भारी न पड़ जाए कमलनाथ का VIDEO
गोविंदपुरा ः कुल मतदाता -297061 पुरुष-159590 महिला-137463 वर्तमान विधायक के वोट -116586
होशांगाबाद ः कुल मतदाता -206527 पुरुष-107915 महिला-98594
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: बरूथिनी एकादशी व्रत आज, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग