सिसोदिया के बयान के बाद आम आदमी पार्टी ने दी सफाई, केजरीवाल नहीं होंगे पंजाब के मुख्यमंत्री
पार्टी ने सफाई के लहजे में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब चुनाव में पार्टी का चेहरा हैं इसका मतलब यह नहीं है कि वही मुख्यमंत्री बनेंगे।
नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उस बयान पर सफाई दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आप ये समझ कर वोट दो कि आप केजरीवाल को ही वोट दे रहे हो, आपका वोट केजरीवाल के नाम पर है।
इससे पहले एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा था, 'आप ये समझ कर वोट दो कि आप अरविंद केजरीवाल को ही वोट दे रहे हो, वहीं सीएम होंगे, आपका वोट केजरीवाल के नाम पर है।'
सिसोदिया के बयान के बाद आप नेता अतिशी मर्लेना ने कहा, "उन्होंने (सिसोदिया) कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार समझकर वोट दीजिए। उन्होंने यह नहीं कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री होंगे। वह आप का चेहरा हैं, जिसे पंजाब के लोग देख रहे हैं।"
पार्टी ने सफाई के लहजे में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब चुनाव में पार्टी का चेहरा हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि चुनाव जीतने पर वही मुख्यमंत्री बनेंगे।
मर्लेना ने एक टेलीविजन चैनल से कहा कि अरविंद केजरीवाल को पंजाब चुनाव का चेहरा बनाने की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
उन्होंने कहा, "केजरीवाल आप का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह विश्वसनीयता का प्रतिनिधित्व करते हैं, क्योंकि उन्होंने दिल्लीवासियों से किए कई वादे पूरे किए हैं। वह उसी विश्वसनीयता को पंजाब ला रहे हैं और पंजाब के लोगों से किए सारे वादे पूरे किए जाएंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि वह पंजाब में मुख्यमंत्री होंगे।"
उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे और वह राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इसे भी पढ़ेंः मनीष सिसोदिया का बयान, पंजाब के लोग केजरीवाल को मुख्यमंत्री समझकर ही वोट दें
सिसोदिया की टिप्पणी की कांग्रेस तथा अकाली दल ने निंदा करते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली से भागकर पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की योजना बना रहे हैं। आप ने पंजाब में 117 उम्मीदवारों की घोषणा की है। राज्य में चार फरवरी को मतदान होंगे।
आईएएनएस इनपुट के साथ...
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!