logo-image
Live

Ind Vs SL: श्रीलंका से 141 रन से जीता भारत, सीरीज 1-1 से बराबर

रोहित शर्मा (नाबाद 208) के दोहरे शतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट के नुकसान पर 392 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Updated on: 13 Dec 2017, 07:26 PM

नई दिल्ली:

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद 208 रनों की बदौलत भारत ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे 141 रन से जीत लिया है। रोहित तीसरे दोहरे शतक के दम पर भारत ने श्रीलंका को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 393 रनों की विशाल चुनौती रखी है। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका 50 ओवर में 251 रन ही बना पाई।

पिछले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाले श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा ने इस बार भी यही किया, लेकिन पहले मैच की तरह भारतीय बल्लेबाज ढेर नहीं हुए बल्कि पूरे 50 ओवर खेलते हुए चार विकेट के नुकसान पर 392 रन बनाए। 

रोहित के अलावा अपने करियर का दूसरा वनडे खेल रहे श्रेयस अय्यर पहले शतक से चूक गए और 88 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। 

Ind vs Sri Lanka, 2rd ODI: Live Score Card

Live Score

# भारत ने दूसरा वनडे जीत लिया है। सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

#एंजेलो मैथ्यूज का शतक, श्रीलंका को जीत के लिए 157 रन चाहिए

# 44 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका को जीत के लिए अब 34 गेंद पर 172 रन चाहिए जबकि उसके 8 खिलाड़ी आउट हो गए हैं।

# श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा। अकिला धनंजय आउट।

# 37 ओवर का खेल खत्म हो गया है।  श्रीलंका ने 195 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे अभी और 198 रन की जरुरत है।

# श्रीलंका को सातवां झटका लग गया है। सचिथा पाथिराना आउट हो गए।

# थिसारा परेरा भी आउट हो गए हैं। श्रीलंका 166 पर 6 31 ओवर के बाद।

# श्रीलंका को पांटवां झटका लग गया है। असेला गुणारत्ने 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं। चहल को दूसरी सफलता मिल गई है।

# 30 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका को जीत के लिए अभी भी 234 रन की जरूरत है। 

# 26 ओवर के बाद श्रीलंका 131 रन 4 विकेट के नुकसान पर।

# श्रीलंका को चौथा झटका लग गया है।  निरोशन डिकवेला 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट युजवेंद्र चहल ने लिया।

#20 ओवर का खेल खत्म होने पर मेहमान टीम के स्कोर 101 रन हुआ है। जीत के लिए 289 रनो की जरूरत है।

#17 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। टीम इंडिया के स्कोर से श्रीलंका अभी भी 315 रन पीछे है।

# श्रीलंका का तीसरा विकेट गिर गया है। लाहिरू थिरिमाने को वॉशिंग्टन सुंदर को मिला अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट।

#14 ओवर के श्रीलंका 60 रन 2 विकेट के नुकसान पर।

# श्रीलंका के 50 रन पूरे हो गए हैं।

# श्रीलंका का दूसरा विकेट भी गिर गया है।  दानुष्का गुणाथिलका 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

# श्रीलंका ने 7 ओवर में 29 रन बनाए। मेहमान टीम ने अपना एक विकेट को दिया है। अब भी उसे जीत के लिए  363 रनों की जरूरत है।

# श्रीलंका को पहला झटका लग गया है। सलामी बल्लेबाज़ उपुल थरंगा 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट हार्दिक पांड्या ने लिया।

# 1 ओवर का खेल कत्म होने पर श्रीलंका का स्कोर 4 रन बिना किसी नुकसान के।

# भारत की पारी खत्म हो गई है। 50 ओवर में टीम इंडिया ने 392 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 208 रन बनाए। श्रीलंका को 393 का लक्ष्य मिला है।

# रोहित शर्मा ने अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ दिया है।

# 49 ओवर का खेल कत्म हो गया है। भारत ने 375 रन बना दिए हैं। रोहित शर्मा 191 रन पर केल रहे हैं। 

# धोनी ने जड़ा शानदार छक्का और अगले ही गेंद पर आउट हो गए हैं।

# श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं। उन्होंने 88 रन की शानदार पारी खेली है।

#रोहित शर्मा के 150 रन पूरे, अय्यर भी शतक के करीब है। भारत ने 45 ओवर मे 321 रन बनाए है।

# कप्तान रोहित शर्मा ने जड़े एक ओवर ने 4 छक्के। भारत का स्कोर 44 ओवर के बाद 303 रन। रोहित शर्मा  140 रन पर खेल रहे हैं और अय्यर 83 रन पर नाबाद हैं।

# भारत के 250 रन पूरे हो गए हैं। 41 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 256 रन 1 विकेट के नुकसान पर हुआ है।

#रोहित शर्मा ने 16वां शतक पूरा हुआ। रोहित ने कप्तानी पारी 115 रनों पर शतक पूरा किया।

श्रेयस अय्यर अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। अय्यर 50 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं

#37 ओवर का खेल खत्म हो गया है भारत का स्कोर 220 रन हुआ है। रोहित शर्मा शतक से 4 रन दूर हैं और श्रेयस अय्यर अर्धशतक से 2 रन। 

# भारतीय टीम ने 200 रन पूरे किए। रोहित शर्मा 91 रन पर नाबाद हैं।

#30 ओवर का खेल कत्म हो गया है। टीम इंडिया लगातार रन बटोर रही है। बारत ने 173 रन बना लिए हैं.

# 28 ओवर में 157 रन टीम इंडिया ने बना लिया है। भारत का 1 विकेट गिरा है। इस वक्त कप्तान रोहित सर्मा 67 और श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 24 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 127 रन बनाए हैं। भारत ने अपना 1 विकेट खो दिया है।

#भारत का पहला विकेट गिर गया है। शिखर धवन 67 गेंद पर 68 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 116 रन पर 1 विकेट है।

# 18 ओवर का खेल कत्म होने पर टीम इंडिया ने बनाया 91 रन बिना किसी नुकसान के।

# शिखर धवन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत 16 ओवर में 84 रन बनाए।

# शिखर धवन ने इस ओवर में जड़ा 3 चौका। टीम इंडिया का स्कोर 14 ओवर के बाद 70 रन हुआ।

# भारतीय टीम के 50 रन पूरा हुआ।

# पिछले वनडे में भारतीय सलामी बल्लेबाज़ मिलकर 2 रन ही बना पाए थे मगर दूसरे वनडे में टीम इंडिया के ओपनर ने सधी शुरुआत दी है। 11 ओवर में भारत ने 46 रन बनाए हैं।

# भारतीय टीम 8 ओवर में बनाए 30 रन बिना किसी विकेट को खोए।

# भारतीय टीम पहे मैच की गलती न दोहराते हुए संभल कर खेल रही है। टीम इंडिया ने 5 ओवर के बाद 20 रन बिना कोई विकेट खोए।

# 2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 6 रन हुआ। शिकर धवन ने इस ओवर की पहली गेद पर चौका जड़ा। धवन 6 और रोहित 0 रन पर नाबाद।

# रोहित शर्मा और शिकर धवन क्रीज पर आए। भारत 1 ओवर के बाद 0 रन।

#भारतीय प्लेयिंग इलेवन- रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, मानीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर,भुवनेश्वर कुमार,जसप्रीत बुमराह,यजुवेंद्र चहल

#भारतीय टीम में वाशिंगटन सुंदर को पहली बार मौका दिया गया है

# श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भी पहले मैच की तरह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

रोहित का वनडे में यह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक है। उन्होंने वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 264 श्रीलंका के खिलाफ ही कोलकाता में 13 नवंबर 2014 को बनाया था। रोहित दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी हैं। 

उन्होंने पहले मैच की गलती से सीख लेते हुए संभल कर शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत की और विकेट पर पैर जमाने के बाद अपने गियर बदले। उन्होंने धवन के साथ पहले विकेट के लिए 21.1 ओवर में 115 रन जोड़े। सचिथा पाथिराना की गेंद पर लाहिरु थिरिमाने ने शानदार कैच पकड़ कर धवन को पवेलियन भेजा।

इसके बाद रोहित को मुंबई के ही अय्यर का साथ मिला। इन दोनों ने धीमी शुरुआत की लेकिन एक बार विकेट को समझने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अय्यर ने 70 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और दो छक्के लगाए। अय्यर 45.3 ओवर में आउट हुए। 

रोहित हालांकि विकेट पर जमे हुए थे। उन्होंने अपने पहले सौ रन 115 गेंदों पर बनाए, लेकिन अगले सौ रन पर सिर्फ 36 गेंदों में ही पूर कर लिए। रोहित ने अपने दोहरे के लिए आखिरी ओवर का इंतजार किया। उन्होंने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर परेरा पर दो रन लेते हुए अपना तीसरा दोहरा पूरा किया। ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या (8) आउट हुए। 

रोहित ने नाबाद पारी में 153 गेंदें खेलीं और 13 चौकों के साथ 12 छक्के लगाए। आखिरी 27 गेंदों में रोहित का स्ट्राइक रेट 341 का रहा, जिसमें उन्होंने 92 रन बनाए। रोहित ने अपने तीनों दोहरे शतक भारत में ही बनाए हैं। कोलकाता और मोहाली के अलावा रोहित ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में दो नवंबर 2013 को 209 रनों की पारी खेली थी। 

भारत ने भी इसी के साथ एक और रिकार्ड अपने नाम किया है। वह वनडे में 300 रन या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में 100 के आंकड़े को छू चुकी है। उसके बाद आस्ट्रेलिया ने 96 बार 300 का आंकड़ा छुआ है। 

श्रीलंका की तरफ से परेरा ने तीन विकेट लिए। पाथिराना ने एक विकेट लिया। श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान प्रदीप ने 10 ओवरों में 106 रन खर्च किए। इसी के साथ उन्होंने एक अनचाहा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। वह वनडे इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे ज्यादा रन मिक लुइस (113) और वहाब रियाज (110) ने दिए हैं। 

टीम:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

श्रीलंका: थिसारा परेरा, उपुल थंरगा, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, सचिथा पाथिराना।