Ind Vs SL: टी20 में भारत ने श्रीलंका के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर के मामले में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
नई दिल्ली:

भारत ने इस मैच में 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 260 रना बनाए जो टी-20 में किसी भी टीम बनाया गया दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इस मामले में उसने श्रीलंका के साथ दूसरा स्थान साझा किया है।
श्रीलंका ने 14 सितंबर 2007 को केन्या के खिलाफ छह विकेट के नुकसान पर 260 बनाए थे। भारत ने इस मैच में उसी के खिलाफ इस स्कोर को छू लिया।
टी-20 में सर्वोच्च स्कोर अभी भी आस्ट्रेलिया के नाम है। आस्ट्रेलिया ने छह सितंबर 2016 को श्रीलंका के खिलाफ ही तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे।
यह भारत का टी-20 में सर्वोच्च स्कोर भी है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 अगस्त 2016 को लाउडरहिल (फ्लोरिडा) में चार विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार