क्या आपने देखा नील नितिन मुकेश और रुकमणी सहाय का प्री-वेडिंग फोटोशूट
नील नितिन मुकेश अपनी मंगेतर रुकमणी के साथ 9 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने सगाई कर सबको अचानक चौंका दिया था। नील अपनी मंगेतर रुकमणी सहाय से शादी रचाने के लिए तैयार हैं। वे उदयपुर में अपनी मंगेतर के साथ 9 फरवरी को सात फेरे लेंगे। लेकिन, इसके पहले उन्होंने रुकमणी के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया। इन ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज़ में नील नितिन मुकेश हैंडसम और उनकी होने वाली पत्नी रुकमणी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: नील नितिन मुकेश ने करवाचौथ पर रखा अपनी मंगेतर रुकमणि के लिए व्रत
इन फोटोज़ में दोनों ने कहीं शरारत भरे पोज दिए हैं तो कहीं मजाकिया अंदाज में एक-दूसरे को छेड़ रहे हैं। वहीं, कुछ फोटोज में नील रुकमणी को ऐसे देख रहे हैं कि उनका प्यार साफ नज़र आ रहा है।
नील ने अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई की रहने वाली रुक्मिणी सहाय को अंगूठी पहनाई थी। नील ने ट्विटर पर अपनी सगाई की खबर को रिट्वीट भी किया था। खबरों के मुताबिक, नील अरेंज मैरिज कर रहे हैं।
नील नितिन मुकेश ने 'जॉनी गद्दार' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'शॉर्टकट रोमियो', 'प्लेयर्स', 'आ देखें जरा', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'वजीर' फिल्म में अभिनय किया है।
रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और उनके पैरंट्स की नील की फैमिली से पुरानी जान-पहचान है। नील की शादी के पूरे रीति-रिवाज के साथ उदयपुर में होगी। शादी का समारोह रैडिसन ब्लू होटल में सात फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगा।
शादी में नील के परिवार की ओर से चुनिंदा लोग शामिल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त होंगे। आठ फरवरी को मेहंदी और संगीत समारोह किया जायेगा।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार