logo-image

PHOTOS: पहले भी सड़क हादसे ले चुके हैं इन मशहूर हस्तियों की जान

यह पहला वाक्या नहीं है, इसके पहले भी कई मशहूर हस्तियां सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुकी हैं।

Updated on: 20 Aug 2017, 12:15 PM

मुंबई:

कलर्स टीवी के शो 'महाकाली अंत ही आरंभ' के दो एक्टर्स गगन कांग और अर्जित लवानिया की शनिवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह पहला वाक्या नहीं है, इसके पहले भी कई मशहूर हस्तियां सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: 'महाकाली' एक्टर्स गगन कांग और अर्जित लवानिया की कार हादसे में मौत

 
पॉल विलियम वॉकर (फाइल फोटो)
पॉल विलियम वॉकर (फाइल फोटो)

पॉल वॉकर एक अमेरिकी एक्कटर थे। उन्होंने 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 1999 में हिट फिल्म 'वार्सिटी ब्लूज' से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। वहीं सबसे ज्यादा उन्हें 'द फास्ट एंड फ्यूरियस' फिल्म सीरीज में ब्रायन ओ'कॉनर के किरदार के लिए जाना जाता है। 30 नवंबर 2013 में एक कार हादसा हुआ, जिसमें 40 साल के वॉकर का निधन हो गया।

डायना (वेल्स की राजकुमारी)
डायना (वेल्स की राजकुमारी)

डायना, वेल्स की राजकुमारी ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र और राज सिंहासन के दावेदार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार की पहली पत्नी और वेल्स की राजकुमारी थीं। 29 जुलाई 1981 को सेंट पॉल्स कैथेड्रल में राजकुमार चार्ल्स से उनकी शादी हुई और इस समारोह को लगभग साढ़े सात सौ लोगों ने टीवी पर देखा था। शादी के बाद उन्हें वेल्स की राजकुमारी, कॉर्नवाल की डचेज, रोथसे की डचेज, चेस्टर की काउंटेस, और रेनफ्र्यु की बैरोनेस की उपाधियां भी मिलीं। 1997 में पेरिस में एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।

जसपाल भट्टी (फाइल फोटो)
जसपाल भट्टी (फाइल फोटो)

जसपाल भट्टी हिन्दी टेलिविजन और सिनेमा के एक जाने-माने हास्य अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक थे। वह 80 के दशक के अंत में दूरदर्शन के एक कार्यक्रम 'फ्लॉप शो' से मशहूर हुए थे। उन्हें एक हास्य अभिनेता के रूप में जाना जाने लगा। 25 अक्टूबर 2012 को सुबह 3 बजे जालंधर, पंजाब में एक सड़क दुर्घटना में जसपाल का निधन हो गया था।

यशो सागर (फाइल फोटो)
यशो सागर (फाइल फोटो)

यशो सागर भारतीय अभिनेता थे। उन्हें साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म उल्लासमगा उत्साहमंगा में निभाए गए किरदार के लिए जाना जाता है। स्नेहा उलाल के साथ उनकी यह फिल्म काफी हिट हुई थी। उनका फिल्मी करियर बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाया, क्योंकि साल 2012 में एक कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी।