थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
थाईलैंड प्रशासन का कहना है कि बाढ़ग्रस्त गुफा में फंसे 12 बच्चों और उनके कोच को सकुशल बाहर निकालने के मिशन को रविवार को दोबारा शुरू कर दिया गया।
नई दिल्ली:
थाईलैंड प्रशासन का कहना है कि बाढ़ग्रस्त गुफा में फंसे 12 बच्चों और उनके कोच को सकुशल बाहर निकालने के मिशन को रविवार को दोबारा शुरू कर दिया गया। चियांग राइ के गवर्नर नारोंगसाक ओसोथानकोर्न ने कहा, 'हमारी तत्परता आज उच्चतम स्तर पर है। आज का दिन महत्वपूर्ण है।'
सुबह 10 बजे 13 विशेषज्ञ गोताखोरों का एक अंतर्राष्ट्रीय दल माई साई पहाड़ों के नीचे भूमिगत सुरंगों में गया। बचावकर्ताओं का कहना है कि आगामी भारी मानसूनी बारिश से बचाव अभियान में बाधा पहुंच सकती है।
इस बचाव अभियान से जुड़े स्वयंसेवियों ने इस प्रयास को 'अभी नहीं तो कभी नहीं' के रूप में उल्लेखित किया है।
थाईलैंड की अंडर 16 फुटबॉल टीम के 11 से 16 साल की उम्र के 12 बच्चे और उनके 25 वर्षीय कोच 23 जून से गुफा में फंसे हुए हैं। बाढ़ग्रस्त इस गुफा में ऑक्सीजन की आपूर्ति बहुत कम है।
पहले बच्चे को बाहर आने में 11 घंटे का वक्त लग सकता है। सभी बच्चे एक साथ बाहर नहीं आ पाएंगे. ऑपरेशन दो से 4 दिनों तक चल सकता है।
बच्चों तक पहुंचने के लिए गोताखोरों को संकरी सुरंगों को सफलतापूर्वक पार करना पड़ेगा। 'सीएनएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इस मार्ग ऑक्सीजन के अतिरिक्त सिलेंडर लगा दिए गए हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?