logo-image

बधाई हो भारत! इस पाकिस्तानी पूर्व मंत्री के बयान से दहला दुश्मन देश...

चंद्रयान-3 बस कुछ ही घंटों में लैंड होने को तैयार है. जहां पूरी दुनिया की नजर इसपर है, वहीं दुश्मन देश पाकिस्तान में इसे लेकर बवाल मचा हुआ है...

Updated on: 23 Aug 2023, 01:40 PM

नई दिल्ली:

चंद्रयान पर बेचैन पाकिस्तान! खबर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से है, जहां चंद्रयान लैंडिंग की खबर ने कोहराम मचा दिया है. दरअसल पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी, जो इमरान खान की सरकार में बतौर मंत्री तैनात थे, उन्होंने फिलहाल पाकिस्तान को एक जोरदार नसीहत दे डाली है. उनके मुताबिक देश की मीडिया को चंद्रयान-3 लैंडिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करना चाहिए. न सिर्फ इतना, बल्कि उन्होंने भारत देश के गौरव चंद्रयान-3 को मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण करार दिया है... 

दरअसल पाकिस्तान सरकार में पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-3 पर एक हालिया बयान दिया है, उन्होंने 'X' प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय को इसके लिए खूब बधाई दी है. साथ ही चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंक को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए, पाकिस्तान की मीडिया को इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करने की सलाह दी है. 

क्या बोले फवाद चौधरी?

फवाद चौधरी ने मंगलवार को  'X' पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "पाक मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए... ये मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण है. भारतीय के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय को बहुत-बहुत बधाई". 

पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी के इस पोस्ट के बाद, सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. दोनों देशों के यूजर्स इसपर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि फवाद चौधरी ने बिल्कुल सही कहा, जबकि दूसरे उन्हें गलत करार दे रहे हैं.

सबकी नजर.. भारत पर

गौरतलब है कि भारत का गौरव चंद्रयान-3 संभवतः आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर लैंड कर सकता है. इसे लेकर पूरा देश बहुत ज्यादा उत्साहित है, वहीं पूरे विश्व की नजर इस ऐतिहासिक मंजर पर टिकी रहेगी. खुद पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इसमें ऑनलाइन शामिल होंगे. चंद्रयान-3 की लैंडिंक अब पहले ज्यादा दिलचस्प इसलिए भी हो गई है, क्योंकि हालही में रूसी चंद्रमा मिशन लूना-25 चांद पर सही ढंग से लैंड करने में विफल रहा था.