हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई पर पाकिस्तान ने साधी चुप्पी, अमेरिका बना रहा है लगातार दबाव
आतंकवाद को समर्थन देने के मामले में मुश्किलों का सामना कर रहे पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर चुप्पी साध रखी है।
highlights
- पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर चुप्पी साध रखी है
- अमेरिका की तरफ पाकिस्तान को सभी सैन्य मदद रोके जाने के बाद पाकिस्तान पर आतंकियों केे खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है
नई दिल्ली:
आतंकवाद को समर्थन देने के मामले में मुश्किलों का सामना कर रहे पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर चुप्पी साध रखी है।
हालांकि पाकिस्तान ने कहा कि वह 'अंतरराष्ट्रीय दायित्व' के प्रति पूरी तरह से गंभीर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान सईद समेत संयुक्त राष्ट्र की तरफ से प्रतिबंधित सभी लोगों और समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, 'जहां तक हाफिज सईद का संबंध है तो पाकिस्तान अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को लेकर बेहद गंभीर है। हम संपत्ति को फ्रीज किए जाने, हथियार पर प्रतिबंध और ट्रैवल बैन के मामले में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंध संबंधी नियमों को लागू कर रहे हैं।'
पाकिस्तान ने हाफिज सईद के मुखौटा संगठन जमाद उद दावा को मिलने वाले सभी फंड पर रोक लगा रखी है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंधित सूची में शामिल सभी संगठनों की फंडिंग पर रोक लगाई गई है।
गौरतलब है कि ट्रंप ने 2018 के पहले दिन अपने पहले ट्वीट में पाकिस्तान पर 'धोखे' और 'विश्वासघात' का आरोप लगाते हुए सभी सैन्य मदद पर रोक लगा रखी है, जिसके बाद पाकिस्तान ने यह कार्रवाई की।
ट्रंप ने कहा था कि पिछले 15 सालों के दौरान अमेरिका ने पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर की मदद दी और बदले में उसे आतंक की लड़ाई के नाम पर केवल 'झूठ' ही मिला।
इस दौरान फैसल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ बात करने के लिए तैयार है लेकिन इस दिशा में इसलिए भी 'बहुत कुछ नहीं' किया जा सकता क्योंकि भारत बात करने के लिए तैयार नहीं है।
और पढ़ें: आंतकियों के साथ पाकिस्तान के 'लिंक' को काटने के लिए अमेरिका बनाएगा नया प्लान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें