पाकिस्तानः मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी 30 दिनों के लिए बढ़ी
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी 30 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली:
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी 30 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। यह फैसला पाकिस्तान प्रांत के पंजाब प्रोविंस के ज्यूडिशियल रिव्यू में सुनाया गया।
इस दौरान सईद के चार अन्य साथियों की नजरबंदी की सीमा बढ़ाने से कोर्ट ने इंकार कर दिया। प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना सईद पर ये नजरबंदी 24 अक्टूबर से लागू होगी।
इससे पहले पाकिस्तान की एक अदालत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार पर्याप्त सबूत नहीं सौंपती है तो मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की हिरासत (हाउस अरेस्ट) को खत्म किया जा सकता है।
आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत जमात-उद-दावा के प्रमुख और उसके चार सहयोगियों को जनवरी में घर में नजरबंद कर दिया गया था।
इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान सरकार दे सईद के खिलाफ सबूत नहीं तो खत्म होगी नजरबंदी
लाहौर हाई कोर्ट (एलएचसी) ने मंगलवार को सईद की गिरफ्तारी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार गृह सचिव सईद की हिरासत अवधि बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर अदालत के समक्ष पेश नहीं हो सके।
गृह सचिव की अनुपस्थिति पर कड़ी फटकार लगाते हुए न्यायमूर्ति सैयद मजहर अली अकबर नकवी ने कहा, 'किसी को भी अखबार की कतरन के आधार पर लंबे समय तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता।'
उन्होंने कहा कि अगर सभी निर्णय मंत्रालय ही लेगा तो अदालत को बंद कर देना चाहिए। कोई भी अदालत के साथ सहयोग करने को तैयार नहीं है। न्यायमूर्ति नकवी ने 13 अक्टूबर तक गृह सचिव को लाहौर न्यायालय के समक्ष पेश होने का समन जारी किया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Bipasha Basu Anniversary: मॉरिशस में एनिवर्सरी मना रहे हैं बिपाशा बसु और करण ग्रोवर, देखें क्यूट वीडियो
-
Rishi Kapoor Anniversary: 'आप हमेशा साथ हैं...ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर बेटी रिद्धिमा और नीतू कपूर ने किया याद
-
Alia-Ranbir Kapoor: स्पोर्ट्स लुक में मैच एंजॉय करते दिखे आलिया-रणबीर, क्यूट फोटो वायरल
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024 Kuber Yog: कल इन राशियों में बनने जा रहा है कुबेर योग, अचानक मिलेगा छप्पड़फाड़ धन
-
Love Rashifal 30 April 2024: इन राशियों की लव लाइफ में आएगी बड़ी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल
-
Aaj Ka Panchang 30 April 2024: क्या है 30 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
May Vehicle Purchase Muhurat: मई 2024 में खरीदना चाहते हैं वाहन? तो पहले जान लीजिए शुभ मुहूर्त