logo-image
लोकसभा चुनाव

श्रीलंका: बाढ़-भूस्खलन में 90 से ज़्यादा की मौत, पीएम मोदी ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से आई प्राकृतिक आपदा के चलते 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसे 1970 के दशक के बाद आई सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा बताया जा रहा है जिसमें करीब 110 लोग लापता हुए हैं।

Updated on: 27 May 2017, 12:03 PM

नई दिल्ली:

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से आई प्राकृतिक आपदा के चलते 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसे 1970 के दशक के बाद आई सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा बताया जा रहा है जिसमें करीब 110 लोग लापता हुए हैं।

श्रीलंका में आई इस प्राकृतिक आपदा में मदद के लिए भारत ने हाथ आगे बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा है, 'हमारी शिप्स राहत सामग्री के साथ रवाना कर दी गई हैं। पहला शिप कल सुबह तक कोलंबो पहुंच जाएगा।' यह जानकारी उन्होंने गुरुवार रात को दी थी। 

बता दें कि इस प्राकृतिक आपदा में श्रीलंका के करीब सात जिलों में 20 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और कई मकान तबाह हो गए है।

मोदी सरकार के 3 साल: श्रम मंत्रालय का दावा, बेरोजगारी बढ़ी

यह भी पढ़ें: 'हिंदी मीडियम' को दर्शकों से मिल रही हैं तालियां... इरफान खान ने यूं जाहिर की खुशी

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें