पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से कहा, सर्जिकल सट्राइक से दुनिया को भारत की ताकत का पता चला, नहीं उठे सवाल
पीएम ने कहा कि सजर्किल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि संयम बरतने के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर अपनी संप्रभुता की रक्षा भी कर सकता है।
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया को आतंकवाद के खतरनाक प्रभावों और उसे खत्म करने की ज़रूरत के बारे में बताने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने सजर्किल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि संयम बरतने के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर अपनी संप्रभुता की रक्षा भी कर सकता है।
वर्जीनिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंन कहा, 'जब 20 साल पहले भारत आतंकवाद की बात करता था तो दुनिया के कई देश इसे कानून-व्यवस्था की समस्या बताकर पल्ला झाड़ लेते थे। लेकिन अब आतंकवादियों ने उन्हें भी आतंकवाद समझा दिया है।'
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया को भारत की ताकत का पता चला और उन्हें इसका एहसास हुआ कि भारत अगर संयम बरत सकता है तो वो ज़रूरत पड़ने पर अपनी ताकत भी दिखा सकता है।
और पढ़ें: GST का मुरीद हुआ अमेरिकी कॉरपोरेट जगत, बताया 'युगांतकारी सुधार'
उन्होंने कहा, सर्जिकल सट्राइक एक ऐसी घटना थी, अगर दुनिया चाहती तो भारत के बाल नोंच लेती। हमें कटघरे में भी खड़ा कर सकती थी। लेकिन आप लोगों ने पहली बार अनुभव किया होगा कि भारत के इतने बड़े कदम पर विश्व में किसी ने भी एक सवाल तक नहीं उठाया।'
When India talked of terrorism 20 years back, many in the world said its a law & order problem and didn't understand it: PM Modi #ModiInUS pic.twitter.com/ypHsgWFCy1
— ANI (@ANI_news) June 25, 2017
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद से पीड़ित है, लेकिन 'दुनिया ने हमें नहीं रोका और रोक भी नहीं सकती। हम उन्हें आतंकवाद के बुरे प्रभावों को समझाने में सफल हुए।'
चीन पर तंज़ करते हुए उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक नियमों का पालन करता है। उन्होंने कहा कि भारत अपने लक्ष्य को पाने के लिये उनकी अनदेखी नहीं करता है।
और पढ़ें: मोदी-ट्रंप की मुलाकात में सिविल न्यूक्लियर डील पर बात, नहीं होगा करार
उन्होंने कहा भारत वैश्विक नियमों का पालन करते हुए विकास की राह पर आगे बढ़ता है। उन्होंने साउथ चाइना सी पर चीन के रुख पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'ये भारत की परंपरा रही है।'
उन्होंने भारतीय समुदाय को भरोसा दिया वो उनके सपनों का भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वो भारत के विकास के लिये लगातार काम कर रहे हैं।
और पढ़ें: GST लॉन्च से पहले सरकार ने दिलाया भरोसा, नहीं बढ़ेगी महंगाई
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखें अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार