चीन: ईसाईयों को फरमान- ईसा मसीह की जगह घरों में लगाए जिनपिंग की तस्वीर
चीन ने देश में रह रहे ईसाईयों को उनके घरों से ईसा मसीह की फोटो हटाने के लिए कहा है। दक्षिण पूर्वी चीन में रह रहे ईसाईयों को उनके घरों से ईसा मसीह की फोटो हटाकर राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो लगाने के लिए कहा गया है।
highlights
- चीन ने देश में रह रहे ईसाईयों को उनके घरों से ईसा मसीह की फोटो हटाने के लिए कहा है
- दक्षिण पूर्वी चीन में रह रहे ईसाईयों को उनके घरों से ईसा मसीह की फोटो हटाकर राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो लगाने के लिए कहा गया है
नई दिल्ली:
चीन ने देश में रह रहे ईसाईयों को उनके घरों से ईसा मसीह की फोटो हटाने के लिए कहा है। दक्षिण पूर्वी चीन में रह रहे ईसाईयों को उनके घरों से ईसा मसीह की फोटो हटाकर राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो लगाने के लिए कहा गया है।
युगान प्रांत में रह रहे ईसाईयों से कहा गया है कि गरीबी और अन्य संकटों से ईसा मसीह नहीं बल्कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी छुटकारा दिलाएगी। स्थानीय अधिकारी ने यहां के लोगों से ईसा मसीह के बदले शी जिनपिंग की सुंदर तस्वीर लगाने की अपील की है।
चीन का यह प्रांत गरीब और अन्य समस्याओं के लिए जाना जाता है और यहां ईसाईयों की बड़ी आबादी रहती है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक देश के इस प्रांत की करीब एक करोड़ आबादी का 11 फीसदी हिस्सा गरीबी रेखा से नीचे हैं और इसमें ईसाईयों की आबादी महज 10 फीसदी है।
वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक युगान के लोगों ने ईसा मसीह की 624 तस्वीरों और उनकी उक्तियों को हटाकर उनकी जगह शी जिनपिंग की तस्वीर लगाई है।
कोरियाई संकट: ट्रंप की अपील के बाद उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगा चीन
चीन में यह लगातार शी जिनपिंग के मजबूत होते कद की बानगी है। माना जा रहा है कि माओत्से तुंग के बाद वह देश के दूसरे बड़े शक्तिशाली और कद्दावर नेता हैं। चीन के हर घर में माओ की तस्वीर आम बात है।
शी जिनपिंग के शासनकाल में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने 2020 तक देश से गरीबी हटाने का लक्ष्य रखा है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का यह कैंपेन न केवल माओत्से तुंग की विरासतको आगे बढ़ाने का है बल्कि इसका मकसद देश में पार्टी की जड़ों को और मजबूत करना है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
धर्म-कर्म
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग, देवी लक्ष्मी इन राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा
-
Pseudoscience: आभा पढ़ने की विद्या क्या है, देखते ही बता देते हैं उसका अच्छा और बुरा वक्त
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ