दक्षिण चीन सागर में वियतनाम ने दिया भारत को निवेश का प्रस्ताव, भड़का चीन
विवादित दक्षिण चीन सागर के ऑयल एंड नैचुरल गैस फील्ड में वियतनाम की तरफ से भारत को निवेश का न्योता दिए जाने का चीन ने विरोध जताया है।
highlights
- विवादित दक्षिण चीन सागर में वियतनाम की तरफ से भारत को निवेश का न्योता दिए जाने का चीन ने विरोध जताया है
- चीन ने कहा कि वह ऐसी किसी भी प्रस्ताव का विरोध करता है, जो उसके अधिकारों का उल्लंघन करता है
नई दिल्ली:
विवादित दक्षिण चीन सागर के ऑयल एंड नैचुरल गैस फील्ड में वियतनाम की तरफ से भारत को निवेश का न्योता दिए जाने का चीन ने विरोध जताया है।
चीन ने कहा कि वह ऐसी किसी भी प्रस्ताव का विरोध करता है, जो उसके अधिकारों का उल्लंघन करता है।
भारत में वियतनाम के राजदूत टोन सिन्ह तान्ह ने भारतीय टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा था कि उनका देश दक्षिण चीन सागर में भारत की तरफ से होने वाले निवेश का स्वागत करेगा।
हालांकि उनकी इस टिप्पणी का विरोध करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा, 'चीन अपने पड़ोस में दो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विकास का विरोध नहीं करता है।' लेकिन 'वह इसकी आड़ में दक्षिण चीन सागर में चीन के वाजिब अधिकारों और हितों के उल्लंघन का कड़ाई से विरोध करता है।'
टोन ने कहा था कि भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग एक अहम पहलू है और भारत वियतनाम की रक्षा क्षमताओं में बढ़ोतरी में मददगार हो सकता है।
चीन पिछले कई सालों से दक्षिण चीन सागर में भारतीय कंपनी ओएनजीसी के एक्सप्लोरेशन का विरोध करता रहा है। चीन इस पूरे सागर को अपना इलाका बताता रहता है।
हालांकि चीन के इस दावे का वियतनाम, फिलीपीन, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान विरोध करते रहे हैं।
गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर वियतनाम और चीन के बीच संवेदनशील मुद्दा रहा है। वियतनाम में इस मामले को लेकर चीन के खिलाफ दंगे भी हो चुके हैं।
और पढ़ें: पाकिस्तान में चीनी नौसैनिक अड्डे के बारे में अनुमान लगाना छोड़िए: चीन
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी