logo-image

बोको हरम की हिंसक वारदातों से 70 लाख लोग भुखमरी की कगार पर

बोको हरम की हिंसक वारदातों से कैमरून, चाड, नाइजर और नाइजीरिया में 70 लाख से अधिक लोग भुखमरी से जूझ रहे हैं।

Updated on: 25 Feb 2017, 12:40 PM

नई दिल्ली:

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के मुताबिक, आतंकवादी संगठन बोको हरम की हिंसक वारदातों से कैमरून, चाड, नाइजर और नाइजीरिया में 70 लाख से अधिक लोग भुखमरी से जूझ रहे हैं। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, एफएओ ने शुक्रवार को कहा कि चाड बेसिन में स्थिति बिगड़ती जा रही है।

खाद्यान्न की कमी और भूख से प्रभावित लोगों की संख्या जून 2015 की तुलना में दोगुनी होकर 70 लाख से अधिक हो गई है।इनमें से 515,000 बच्चे कुपोषण से जूझ रहे हैं। बच्चों में अत्यधिक कुपोषण से मौत भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: नाइजीरियाई सेना को मिली बड़ी सफलता, बोको हरम के चंगुल से 605 बंधक छुड़ाए


एफएओ ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से तीव्र एवं निर्णायक कदम उठाने को कहा है ताकि इससे लाखों लोगों का जीवन बच सके।