6 साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, वायरल हो रहा खौफनाक Video
सीसीटीवी में कैद हुई वीडियो में लड़का कुछ देर बाद बुरी तरह गिर जाता है, जिसके बाद कुत्तों का झुंड उसपर हमला कर देता है. हालांकि इससे पहले की वो कुछ कर पाते, पीछे से आ रहा एक शख्स फौरन अपनी स्कूटर से उन कुत्तों को भगा देता है...
नई दिल्ली :
मौत के मुंह से लौट आया मासूम! खबर आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की है, जहां शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया. दरअसल संपत नगर शिव मंदिर इलाके से, कार्तिकेय नाम का एक लड़का कराटे क्लास के लिए जा रहा था. तभी बीच रास्ते उसे खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया. इसके बाद वो जान बचाने के लिए सड़क पर इधर-उधर भागने लगा. इस पूरी घटना की एक वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो में लड़के को भागते हुए देखा जा सकता है...
सीसीटीवी में कैद हुई वीडियो में लड़का कुछ देर बाद बुरी तरह गिर जाता है, जिसके बाद कुत्तों का झुंड उसपर हमला कर देता है. हालांकि इससे पहले की वो कुछ कर पाते, पीछे से आ रहा एक शख्स फौरन अपनी स्कूटर से उन कुत्तों को भगा देता है...
हादसे में बुरी तरह जख्मी लड़का...
मामले में अतिरिक्त जानकारी देते हुए, पुलिस ने बताया कि लड़के को गंभीर चोटें आई हैं, उसे चिकित्सा देखभाल के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. अबतक मिली जानकारी के अनुसार, उसके माता-पिता हैदराबाद में रहते हैं. घटना की सूचना मिलने पर वे काफी ज्यादा चिंतित है. मालूम चला है कि, कार्तिकेय छुट्टियों के लिए यहां आया हुआ था.
VIDEO | A pack of stray dogs attacked a six-year-old boy on #Guntur, Andhra Pradesh, earlier today.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 30, 2023
(Source: Third Party) pic.twitter.com/d6DwAWMWYW
ये भी पढ़ें: मार्केट में बिक रहा 'आस्तीन का सांप', खरीदने के लिए लोगों की लगी भीड़!
बढ़ता जा रहा आवारा कुत्तों का खतरा...
गौरतलब है कि, पिछले कुछ महीनों में आवारा कुत्तों के हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं. हाल ही में, प्रमुख व्यवसायी और वाघ बकरी टी ग्रुप के वंशज पराग देसाई की मृत्यु ने आवारा कुत्तों के खतरे को फिर से सुर्खियों में ला दिया. कथित तौर पर 15 अक्टूबर को पराग देसाई पर हमला करने वाले आवारा कुत्तों से खुद को बचाते हुए देसाई को गंभीर चोटें आईं. इलाज के दौरान कुछ हफ्ते बाद ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें