टाइटैनिक के डूबने के 105 साल बाद मिला मां को लिखा बेटे का पत्र, 1.08 करोड़ रु में हुआ नीलाम
शनिवार को यह लेटर 1.08 करोड़ रुपए (लगभग 1.26 लाख ब्रिटिश पाउंड) में नीलाम हुआ। इस पत्र को जहाज पर सफर कर रहे एलेक्जेंडर ऑस्कर होलवरसन ने लिखा था जो कि उनके शव की कोट की जेब में मिला था।
नई दिल्ली:
लंदन के मशहूर टाइटैनिक जहाज के बारे में हम सब ने सुना है फिर चाहे कहीं पढ़ा हो या इस पर आधारित फिल्म देखी हो। इस जहाज के बारे में बताया जाता था कि ये कभी नहीं डूबेगा, लेकिन एक दुर्घटना में अपनी पहली यात्रा के दौरान ही यह जहाज लाखों लोगों के साथ डूब गया।
लंदन के इस आलीशान जहाज के डूबने पर कई यात्रियों ने अपने अनुभव लिखे थे। हाल ही में टाइटैनिक के डूबने के 105 साल बाद जहाज पर सवार एक यात्री का पत्र मिला है, जो उसने जहाज पर रहते हुए अपनी मां को लिखा था। इस लेटर पर 13 अप्रैल 1912 की तारीख डली हुई है।
शनिवार को यह लेटर 1.08 करोड़ रुपए (लगभग 1.26 लाख ब्रिटिश पाउंड) में नीलाम हुआ। इस पत्र को जहाज पर सफर कर रहे एलेक्जेंडर ऑस्कर होलवरसन ने लिखा था जो कि उनके शव की कोट की जेब में मिला था।
यह भी पढ़ें: जब मास्को एयरपोर्ट पहुंचे सउदी किंग के जहाज की 'सोने की सीढ़ियां' हुई बंद...
पत्र में एलेक्जेंडर ने टाइटैनिक की खूबसूरती के बारे में बताते हुये इसकी खूब तारीफ लिखी थी।
एलेक्जेंडर ने पत्र में लिखा था -
‘प्यारी मां,
हम यहां खुश और अच्छे हैं। यहां लंदन का मौसम बहुत शानदार है, इंग्लैंड में हर ओर हरियाली है। हम यहां से टाइटैनिक नाम के जहाज से रवाना हुए हैं। यह जहाज बेहद शानदार है बिलकुल किसी राजशाही महल की तरह। जहाज पर खाना और संगीत बेहतरीन है, इस पर यात्रा का अनुभव अविस्मरणीय होने वाला है। मां अगर सब ठीक रहा तो हम मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। मैं आपके लिए टाइटैनिक जहाज का एक पोस्टकार्ड भेज रहा हूं। साथ ही इसके कई पोस्टकार्ड वाली एक पुस्तक भी भेज रहा हूं जिसमें इस जहाज की शोभा देखी जा सकती है।’
गौरतलब है कि एलेक्जेंडर के पत्र लिखने के दो दिन बाद, 15 अप्रैल 1912 की सुबह उत्तरी अटलांटिक में एक हिमखंड से टकराने के बाद टाइटैनिक जहाज डूब गया था। इस हादसे में 1500 से अधिक लोगों ने जान गंवा दी थी। एलेक्जेंडर की भी मौत हो गई थी और उनके शव से यह पत्र मिला था।
यह भी पढ़ें: सारा तेंदुलकर के फर्जी अकाउंट से परेशान हुए पापा सचिन, ट्विटर से कहा 'प्लीज रिमूव'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!