वीडियो: जब हुआ गीता फोगाट और साक्षी मलिक का सामना तो क्या निकला नतीजा
फिल्म दंगल के आने के बाद से पहलवान गीता फोगाट एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।
नई दिल्ली:
फिल्म 'दंगल' के आने के बाद से पहलवान गीता फोगाट एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वहीं जब से साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है तब से साक्षी का कद काफी ऊंचा हो गया है। साक्षी और गीता दोनों ही भारत की सबसे सफल महिला पहवानों में से एक हैं।
गीता 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी और ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली महिला पहलवान भी बनी। वहीं साक्षी मलिक फोगाट बहनों के खेल के पीछे छिपी रहीं। लेकिन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर साक्षी ने अपने आप को साबित कर दिया।
यह भी पढ़ें- प्रो रेसलिंग लीग सीज़न -2 में दिल्ली के लिए खेलती नज़र आयेंगी साक्षी मलिक
दंगल रिलीज होने के बाद दोनों के बीच एक बार फिर से तुलना शुरू हो गई है। गीता फोगाट ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह साक्षी को 2 जनवरी से शुरू हो रहे प्रो रेसलिंग लीग के दूसरे सत्र में पटक देंगी।
साक्षी हमेशा से अपनी हमवतन गीता को अपना आदर्श मानती हैं। दोनों ही खिलाड़ी एकसाथ ट्रेनिंग कर रही थी, लेकिन रियो गेम्स में अपनी जगह पक्की करने के लिए दोनों को एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करनी थी। ओलंपिक ट्रायल्स में साक्षी ने बाजी मारते हुए बाउट जीती।
यह भी पढ़ें- मिलिए असली कुश्ती के 'दंगल' की गीता फोगट से, जानें कुछ दिलचस्प बातें
फिलहाल दंगल फिल्म रिलीज होने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों महिला पहलवान एक-दूसरे का सामना 2015 में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम काम्प्लेक्स में एशियाई कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप्स में कर रहीं हैं।
इसमें साक्षी अपने जोश और आक्रामक रुख के साथ लड़ती देखी जा सकती हैं तो गीता अपने अनुभव से दांवों को आजमाते हुए नजर आती हैं। मैच के अंत में अनुभव की जीत होती है। तो आप देखिए अनुभव और जोश का यह वीडियो-
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी