logo-image

पुर्तगाल के पूर्व पीएम एंटोनियो हो सकते हैं यूएन के महासचिव

पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के अगले महासचिव हो सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने छठी स्ट्रॉ पोल के बाद इसकी घोषणा की।

Updated on: 05 Oct 2016, 10:48 PM

यूएन:

पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के अगले महासचिव हो सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने छठी स्ट्रॉ पोल के बाद इसकी घोषणा की।

यूएन में रूस के दूत और अक्टूबर महीने के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष विटाले चर्किन ने छठे स्ट्रॉ पोल के संपन्न होने के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुटेरेस 'सबसे पसंदीदा' उम्मीदवार के रुप में उभरे हैं। इस घोषणा के बाद किसी महिला को यूएन महासचिव बनाए जाने की कोशिशों को झटका लगा है।

विटाले चर्किन ने कहा, 'हमने छठे स्ट्रॉ पोल के संपन्न होने के बाद गुटेरेस पसंदीदा उम्मीदवार साबित हुए हैं।'

67 वर्षीय गुटेरेस को 13 वोट मिले। अब 15 सदस्यीय परिषद की औपचारिक वोटिंग गुरुवार को होगी।

वर्तमान संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने 2007 में कोफी अन्नान के बाद यूएन महासचिव का पद संभाला था। 31 दिसंबर को उनका 10 साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। हाल ही में मून ने कहा था कि अगला महासचिव किसी महिला को बनाया जाना चाहिए।