प्रदर्शनकारियों पर सख्त हुए वीसी, कहा जरूरत पड़ने पर बुलाई जा सकती है पुलिस (Video)
जेएनयू के वीसी ने कहा, 'हम लापता छात्र को खोजने में जुटे हैं। पुलिस से मदद मांगी है। हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।'
highlights
- JNU विवाद पर सख्त हुई केंद्र सरकार
- कुछ छात्र जेएनयू में पढ़ने नहीं, राजनीति करने आते हैं: किरण रिजिजू
- 21 घंटे तक गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाया गया: जेएनयू वीसी
नई दिल्ली:
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में लापता छात्र नजीब अहमद को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। आंदोलकारी छात्रों ने देर रात कुलपति जगदेश कुमार और अन्य दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशासनिक भवन में बंधक बना लिया। जिसपर विश्वविद्यालय प्रशासन और केंद्र सरकार ने कड़ा रूख अख्तियार किया है।
न्यूज स्टेट से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कुलपति ने कहा कि अभी तक पुलिस को नहीं बुलाया गया है पर अगर उन्हें काम करने से रोका गया तो पुलिस बुलाने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा।
उन्होंने कहा कि हम लापता छात्र को खोजने में जुटे हैं। हमने पुलिस से मदद मांगी है। हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लेकिन छात्रों ने गलत तरीके से अधिकारियों का घेराव किया।
जगदेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, हमें 21 घंटे से गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाया गया है, छात्रों को समझाने की कोशिश की जा रही है। 2.30 बजे विश्वविद्यालय की एक बैठक होगी।' जगदेश ने कहा, 'हमने छात्रों से बातचीत की। पुलिस संपर्क किया। जांच के आदेश दिए। पूरी बात हमने छात्रों को बताई है। फिर भी छात्रों ने इस तरह का काम किया है।'
और पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने जारी किया जेएनयू के लापता छात्र का पोस्टर
जेएनयू में आंदोलनकारी छात्रों ने बुधवार रात कुलपति और अन्य अधिकारियों को प्रशासनिक भवन में बंद कर दिया था। छात्र के गायब होने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा से बात की है। इस मामले में सीपी ने उन्हें ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी।
जेएनयू में छात्रों के घेराव पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा, 'अधिकारियों को बंधक बनाया जाना गलत है। कुछ छात्र जेएनयू में पढ़ने नहीं, राजनीति करने आते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ छात्रों को कानून से मतलब नहीं है।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी