logo-image

LIVE उपचुनाव नतीजे: एमपी और महाराष्ट्र में 2-2 सीटों पर जीती बीजेपी, असम में भी आगे

देशभर में 6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं।

Updated on: 22 Nov 2016, 03:09 PM

नई दिल्ली:

देशभर में 6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी के 4 लोकसभा और 9 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

नोटबंदी के फैसले के बाद इस उपचुनाव में बीजेपी पर खास नजर है।

ताजा जानकारी के मुताबिक

1-सीपीआईएम ने त्रिपुरा की बरजाला और खोवाई सीट दोनों सीटें जीत ली हैं। 

2-मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

3-पुडुचेरी के नेल्लीथोपु सीट से मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने जीत दर्ज की।