आर्म्स डील हनी ट्रैप में फंसने से वरुण का इनकार, कहा आरोप साबित करें
बीजेपी सांसद वरुण गांधी पर पर आर्म्स डीलर के हनी ट्रैप में फंसने का गंभीर आरोप लगा है। आर्म्स डील में व्हिसलब्लोअर की भूमिका निभाने वाले एक अमेरिकी नागरिक एडमंड एलन ने वरुण गांधी पर ये आरोप लगाया है।
नई दिल्ली:
बीजेपी सांसद वरुण गांधी पर पर आर्म्स डीलर के हनी ट्रैप में फंसने का गंभीर आरोप लगा है। आर्म्स डील में व्हिसल ब्लोअर की भूमिका निभाने वाले एक अमेरिकी नागरिक एडमंड एलन ने वरुण गांधी पर ये आरोप लगाया है। वरुण गांधी ने इन आरोपों से इनकार किया है।
इस मामले में वरुण गांधी ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा है, “मेरे खिलाफ कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाए, जिन तथ्यों की और प्रमाणों की बात की गई है उन्हें साबित किया जाए और सामने लाया जाए। ये मेरी छवि खराब करने की कोशिश है। मैं प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव पर क्रिमिनल डिफीमेशन का केस करूँगा।"
एडमंड एलन ने आरोप लगाया है कि आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा ने हनीट्रैप के जरिये वरुण गांधी को फंसाया था, और ये मामला तब का बताया जा रहा है जब वरुण गांधी डिफेंस कंसलटेटिव कमेटी के सदस्य थे।
वरिष्ठ वकील और स्वराज इंडिया के नेता प्रशांत भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके इस मामले को उठाया है। प्रशांत ने वरुण गांधी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ बताते हुए हमला बोला है।
वरुण गांधी ने कहा कि जब वो 22 साल के थे तब अभिषेक वर्मा से आखिरी बार मिले थे और उसके बाद कभी भी उससे मुलाकात नहीं हुई।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी