यूपी कैबिनेट से मंत्री राजकिशोर सिंह और गायत्री प्रजापति बर्ख़ास्त, दोनों मंत्रियों पर आय से अधिक सम्पत्ति का आरोप
काफी समय से इन दोनों मंत्रियों के काम-काज पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये कार्रवाई की। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इस कार्रवाई को बड़ा फ़ैसला माना जा रहा है।
New Delhi:
यूपी कैबिनेट के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राजकिशोर सिंह को कैबिनेट से बर्ख़ास्त कर दिया गया है। काफी समय से इन दोनों मंत्रियों के काम-काज पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये कार्रवाई की। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इस कार्रवाई को बड़ा फ़ैसला माना जा रहा है। सीएम ने राज्यपाल राम नाइक को चिट्ठी लिखकर प्रजापति को बर्ख़ास्त करने की मांग की है। दोनों मंत्रियों पर आय से अधिक सम्पत्ति के आरोप है।
गायत्री प्रजापति पर भ्रष्टाचार के आरोप-
अखिलेश सरकार के गायत्री प्रजापति के विरोध में पार्टी में सुगबुगाहट चल रही थी। वहीं विपक्षी पार्टी बसपा ने भी प्रजापति पर खनन माफ़ियाओं को शह देने का आरोप लगा रही थी। बीएसपी के मुताबिक यूपी सरकार अवैध खनन के मामलों से घिरी हुई है। इसके साथ ही विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी का ये कदम पार्टी की छवि सुधारने के लिए माना जा रहा है। गायत्री प्रजापति अमेठी से विधायक हैं। वहीं हाईकोर्ट ने सीबीआई को अवैध खनन पर जांच के आदेश दिया है। गायत्री प्रजापति मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं।
एक ही घंटे में निकाले गए दोनों कैबिनेट मंत्री-
यूपी कैबिनेट से इन दोनों मंत्रियों को एक घंटे के अंदर बर्ख़ास्त कर दिया गया। पहले खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और उसके कुछ ही देर के बाद राजकिशोर सिंह को भी हटा दिया गया। राजकिशोर सिंह के पास लघु सिंचाई, पशुधन और पंचायती राज विभाग थे। दोनों ही मंत्रियों पर आय से अधिक सम्पत्ति का आरोप काफ़ी समय से लग रहा था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी