logo-image

ज़्यादा किताब पढ़ने वालों की होती है लंबी उम्र

एक रिसर्च में पता चला है कि जो लोग किताबें अधिक पढ़ते हैं, वे दूसरों की तुलना में अधिक दिनों तक जीते हैं।

Updated on: 05 Oct 2016, 10:31 PM

नई दिल्ली:

ज्यादा किताब पढ़ने वालों को अक्सर किताबी कीड़ा कह कर लोग उनका मजाक उड़ते है। उन्हें चाटू, रट्टू तोता, किताबी कीड़ा अलग-अलग नामो से बुलाते हैं। ज्यादा पढ़ने वाले लोगों को मजाक उड़ाने से अब घबराने की जरूरत नहीं है।

एक रिसर्च में पता चला है कि जो लोग किताबें अधिक पढ़ते हैं, वे दूसरों की तुलना में अधिक दिनों तक जीते हैं।

यह रिसर्च अमेरिका के येल यूनिवर्सिटी में किया गया है। इस रिसर्च में 50 वर्ष से अधिक उम्र के 3635 लोगों को शामिल किया गया। इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को तीन ग्रुप में बांट दिया गया।

पहले ग्रुप में किताब नहीं पढ़नेवाले लोगों को शामिल किया गया। दूसरे ग्रुप में साढ़े तीन घंटे तक किताब पढ़नेवाले लोगों को शामिल किया गया और तीसरे ग्रुप में साढ़े तीन घंटे से अधिक पढ़नेवाले लोगों को शामिल किया गया।

रिसर्च में देखा गया कि साढ़े तीन घंटे तक पढ़नेवाले लोगों में नहीं पढ़नेवाले लोगों की तुलना में 12 वर्ष के अंतराल में 17% कम लोगों की मृत्यु हुई। जो लोग साढ़े तीन घंटे से अधिक पढ़ रहे थे, उनमें मृत्यु दर 27% तक कम देखी गयी। किताब पढ़नेवाले औसतन सभी लोग नहीं पढ़नेवालों की तुलना में दो साल अधिक जिये।

यह रिसर्च न्यूयॉर्क टाइम्स में भी प्रकाशित हुई है।

इस रिसर्च के आने के बाद आप बिना किसी के टिप्पनी की परवाह किए खूब किताबे पढ़े