logo-image

मुंबई टेस्ट: भुवनेश्वर कुमार के थ्रो से चोटिल हुए अंपायर रफेल, मैदान से होना पड़ा बाहर

गेंद लगने के बाद रफेल मैदान पर ही बैठ गए। इंग्लैंड के फिजियो मैदान पर आए और रफेल को मैदान से बाहर ले गए।

Updated on: 08 Dec 2016, 06:22 PM

नई दिल्ली:

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को फील्ड अंपायर पॉल रफेल को चोट लग गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

उनकी जगह मारियस इरसमस को मैदान पर अंपायरिंग के लिए आए। तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी शम्सउद्दीन को संभालनी पड़ी। हालांकि, रफेल चोट की स्कैन के बाद वापस स्टेडियम आ गए लेकिन पहले दिन उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। इस घटना के कारण खेल 15 मिनट रुका रहा।

मैदान से बाहर जाने के बाद ड्रेसिंग रूप में भी उनका उपचार किया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका स्कैन हुआ। स्कैन का परिणाम अभी तक सामने नहीं आया है। 

दरअसल, दिन के दूसरे सत्र में 49वां ओवर लेकर आए भारतीय गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज केटान जेनिंग्स ने स्कवायर लेग की ओर शॉट खेला।

यह भी पढ़ें: Ind vs Eng, Mumbai Test: अश्विन की घातक गंदेबाज़ी से इंग्लैंड पस्त, आधी टीम लौटी पवेलियन

सीमा रेखा के पास खड़े भारतीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने गेंद को फील्ड कर थ्रो किया। इसी दौरान गेंद रफेल को उनके सिर के पीछे जा लगी।

गेंद लगने के बाद रफेल मैदान पर ही बैठ गए। इंग्लैंड के फिजियो मैदान पर आए और रफेल को मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी संभाल रहे इरसमस को मैदान पर उतरना पड़ा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है।