शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना आपका 'छठ महापर्व' रह जाएगा अधूरा
छठ पूजा बिहार, झारखंड और यूपी के पूर्वांचल हिस्से का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता हैं इसलिए लोग वहां इसे छठ महापर्व भी कहते हैं
New Delhi:
छठ पूजा बिहार, झारखंड और यूपी के पूर्वांचल हिस्से का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता हैं इसलिए लोग वहां इसे छठ महापर्व भी कहते हैं। हालांकि छठ अब यूपी, बिहार, झारखंड के अलावा दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में भी मनाया जाता है इसलिए पटना से लेकर दिल्ली तक और गोरखपुर से लेकर मुंबई तक छठ त्योहार के दौरान घाटों पर लोक गायिका शारदा सिन्हा की मिठास भरी आवाज में आपको छठ पूजा के गीत सुनने को मिलेंगे। छठ पूजा के दौरान अगर आपने उनके गाने नहीं सुने तो आपका ऐसा लगेगा कि आपका छठ अधूरा रह जाएगा। 4-7 नवंबर के बीच होने वाले छठ पर्व पर एक बार फिर शारदा सिन्हा छठ व्रतियों और लोगों के लिए नया गीत लेकर आई हैं और आप उसे सुनेंगे तो आप को शायद महसूस होगा कि आप बिहार, झारखंड या फिर पूर्वांचल के किसी छठ घाट पर खड़े हैं।
हालांकि छठ के गीत तो कई गायको ने गाए हैं लेकिन जितनी लोकप्रियता और छठ की गीतों में मिठास आपको शारदा सिन्हा के गानों में मिलेगी वो शायद ही कहीं और मिले। केलवा के पात पर, और ऊगो हो सूरज देव जैसे गानों ने उन्हें नई पहचान दी
शारदा सिन्हा ने कई फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं लेकिन उन्हें ज्यादा लोकप्रियता लोकगीत, मैथिली गीत और छठ गीतों से ही मिली और अगर आप छठ पूजा के दौरान घाटों पर जाएंगे तो आपको हर घाट पर उनके गाए गीत ही सुनने को मिलेंगे। आप उनके गाए छठ गीतों की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उनके कई गानों को दूसरे गायकों ने भी बाद में गाया लेकिन उन्हें उतनी लोकप्रियता नहीं मिली।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी