रील नहीं रियल लाइफ में भी एक जैसे ही हैं धोनी और सुशांत
30 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के चर्चे आजकल चारों तरफ है।
New Delhi:
30 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के चर्चे आजकल चारों तरफ है। फिल्म में धोनी का रोल निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत पिछले 2 सालों से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे थे।
फिल्म के ट्रेलर में सुशांत के हावभाव को देखकर लग रहा है जैसे फिल्म में सुशांत नहीं बल्कि धोनी ही हैं। चाहे वो सचिन हो या रजनीकांत सभी ने फिल्म में सुशांत की तारीफों के पुल बांधें है। दोनों के बीच रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी कई कॉमन बाते हैं। देखिए सुशांत सिंह राजपूत और धोनी के बीच क्या क्या है कॉमन-
बैकग्राउंड
दोनों ही स्टार्स असल में बिहार-झारखंड से आते हैं। एक पटना में पले बढ़े तो एक रांची में। दोनों के पिता गर्वंमेंट जॉब में थे और परवरिश भी उनकी एक जैसी ऐसी ही हुई।
बहनों का खास प्रभाव
धोनी की जिंदगी को संवारने में उनकी बहन जयंती गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई है और सुशांत सिंह राजपूत भी अपनी चार बहनों के बाद सबसे छोटे भाई हैं। उनकी एक बहन स्टेट लेवल क्रिकेटर भी हैं। उनकी जगह सुशांत के लिए स्पेशल है।
सपनें देखें बड़े बड़े
दोनो ही स्टार्स को यहां तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। फैमिली का लिमिटेड सर्पोट और बड़े सपने होने के बाद भी बस लगे रहे और आगे बढ़ते रहे। अमूमन पैरेंट्स पढ़ाई लिखाई को ही अधिक महत्व देते हैं लेकिन सपने तो सपने होते हैं। दोनों लीक से हटकर जो सपने देखे थे उसका पीछा नहीं छोड़ा और आगे बढ़ते गए।
स्ट्रगल भी एक जैसा
दोनों एक ऐसे जगह से आते हैं जहां क्रिकेटर बनना या एक्टर बनना बहुत बड़ी बात है। लेकिन माही ने और सुशांत ने जो भी सपने देखे उसे उन्होंने पूरा किया। एक सबसे सफल कैप्टन क्रिकेटर तो दूसरे आने वाले सुपरस्टार में गिने जाते हैं। पहली ही फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत दिखा चुके हैं कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं।
करियर की शुरूआत एक जैसी
रणजी खेलने से पहले धोनी स्कूल लेवल और क्लब क्रिकेट खेल चुके हैं। इसके बाद वो रणजी में सेलेक्ट हुए और फिर सेलेक्टर्स का ध्यान धोनी पर गया और फिर जो हुआ वो इतिहास है। सुशांत सिंह राजपूत भी इसी तरह से पहले श्यामक डावर डांस क्लास से अपने सपनों को पूरा करने की शुरूआत की। वो अवार्ड शो में बैकग्राउंड परफॉर्मर रहे फिर सीरियल में एंट्री ली और मानव बनकर छा गए।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?