ये 6 चीजें नाश्ते में खाकर महिलाएं बन सकती हैं स्वस्थ और सुंदर
अनियमित पीरियड्स, अत्यधिक ब्लीडिंग की प्रॉब्लम्स के चलते महिलाओं को खून की कमी से जूझना पड़ता है। इसके कारण उन्हें कई बीमारियां घेर लेती हैं और बहुत ही कम समय में वह अपनी लाइफ से बोर फील करने लगती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारें में बताएंगे, जिससे आपकी बॉडी में आयरन का लेवल बढ़ेगा और खून की कमी नहीं होगी।
नई दिल्ली:
अनियमित पीरियड्स, अत्यधिक ब्लीडिंग की प्रॉब्लम्स के चलते महिलाओं को खून की कमी से जूझना पड़ता है। इसके कारण उन्हें कई बीमारियां घेर लेती हैं और बहुत ही कम समय में वह अपनी लाइफ से बोर फील करने लगती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारें में बताएंगे, जिससे आपकी बॉडी में आयरन का लेवल बढ़ेगा और खून की कमी नहीं होगी।
1. गाजर से बनता है खून
कुछ ही दिनों में सर्दी का मौसम आना वाला है। ऐसे में आप हर रोज कच्ची गाजर खाने के लिए तैयार हो जाएं। कच्ची गाजर से न केवल आपके चेहरे में निखार आएगा, बल्कि यह आपकी बॉडी में खून का लेवल भी बढ़ाएगा।
2. रोज एक सेब खाएं
सेब जैसा लाल रंग चाहिए, तो आपको रोज सेब खाना होगा। सेब में कई विटामिन एक साथ पाए जाते हैं। इसे खाने से खून साफ होने लगता है और तब चेहरे पर चमक आने लगती है। इसे एक महीना लगातार अपनाने के बाद आपको भी अपने में नया बदलाव देखने को मिलेगा।
3. दूध भी पिएं
दूध में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में नाश्ते में एक गिलास दूध प्रतिदिन पीने से आपकी रंगत भी दूध जैसी सफेद होने लगती है और आपकी हड्डी को भी मजबूती प्रदान करती है।
4. कीवी
कीवी में विटामिन ए, बी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोज सुबह नाश्ते में एक कीवी खाने से आपका चेहरा दमकने लगता है।
5. पालक
पालक में प्रोटीन, आयरन पाया जाता है। अधिकतर महिलाएं पालक खाने के नाम पर भौंहे सिकोड़ने लगती हैं। ऐसे में आप भी इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर अपनी रंगत को निखार सकते हैं।
6. चुकंदर का जूस
चकुंदर का जूस पीने से शरीर में खून का लेवल काफी तेजी से बढ़ता है। ऐसे में आप भी इसे अपने नाश्ते में शामिल करके अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?